विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाय को लेकर केंद्र की राजनीति ठीक नहीं है : अखिलेश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Mon, 08 Aug 2016 12:16 PM (IST)

अखिलेश यादव ने कहा कि गाय की सेवा करनी चाहिए। इसको लेकर कहीं पर भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है, उसके पास कोई काम भी नहीं है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों गाय की रक्षा को लेकर चल रही चर्चा को सिर्फ राजनीति मान रहे हैं। लखनऊ में आज कैबिनेट की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से गाय को लेकर राजनीति न करने का अनुरोध किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गाय की सेवा करनी चाहिए। इसको लेकर कहीं पर भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है, उसके पास कोई काम भी नहीं है।

अब संतों की शरण में अखिलेश, मांगा फिर सरकार बनाने का आशीर्वाद

गौरक्षा के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए,हम लोग गाय की सेवा करने वाले लोग हैं। अखिलेश ने कहा कि हम विकास का काम कर रहे है, हम केंद्र सरकार ने अपेक्षा कर रहे है कि वह विकास के काम में हमारा सहयोग करे। गौरक्षा के मामले में भाजपा को सब जानते हैं। देश को मुद्दे से भटकाकर मोदी सरकार राजनीति न करे।

अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को मुद्दे के भटकाने के लिए गाय का मुद्दा उठाया।

यूपी सरकार बुलंदशहर मामले की सीबीआई जांच को तैयार : अखिलेश

उनको गाय की सेवा करने का महत्व देर से समझ में आया लेकिन कुछ तो समझ आया। उन्होंने कहा कि गाय तो किसानों के पास गांवों में है। भाजपा के पास कोई गाय नहीं है। इसी कारण वह अक्सर ही नया-नया शिगूफा छोड़ती रहती है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के विकास के मामले में उत्तर प्रदेश के सांसद जरा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।

सपने दिखाकर सत्ता हासिल करने वालों के पास बताने को कुछ नहीं: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि हमने प्रदेश के किसानों को ओलावृष्टि के लिए उचित मुआवजा दिया। हमने अपने सीमित संसाधनों से मुआवजा दिया। हम अब ऐसा काम कर रहे है, जिसे देश में किसी भी राज्य ने नहीं किया है। हम ऐसा एक्सप्रेस-वे बना रहे है, जैसा देश में किसी ने नहीं बनाया है। इसकी मदद से 10 लाख लीटर दूध का उत्पादन और बढ़ेगा। हमारा एक्सप्रेस वे सबसे लंबा है और कम समय में बन रहा है। हमारी सरकार गांवों के लोगों का विकास कर रही है।

बुलंदशहर की घटना पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें अखिलेश : मायावती

अखिलेश ने आरक्षण पर कहा कि आरक्षण के साथ सम्मान भी मिलना चाहिए। हर जगह पर आरक्षण पर बहस अलग तरह की है। हमारी सरकार सुनती है। हर विषम काम का रास्ता निकालती है। आरक्षण का विषय बड़ा और महत्वपूर्ण है। हम अब उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश के सांसदों से मदद की अपील कर रहे हैं। हमारी सरकार स्किल डेवलपमेंट का प्रोग्राम सरकार चला रही। जिससे रोजगार के क्षेत्र में मदद मिलेगी।