Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिवपाल यादव का हंटर चला, राम गोपाल के एमएलसी भांजे को किया बाहर

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2016 09:59 AM (GMT+05:30)

    शिवपाल सिंह यादव ने अवैध जमीन कब्जा करने के साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले अरविंद प्रताप सिंह यादव को छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में अपना ऑपरेशन क्लीन शुरू कर दिया है। कल ही कार्यभार ग्रहण करने वाले शिवपाल यादव ने आज एक बड़ा विकेट गिरा दिया।

    शिवपाल सिंह यादव ने अवैध जमीन कब्जा करने के साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले अरविंद प्रताप सिंह यादव को छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

    शिवपाल ने कहा था अखिलेश को 2014 के बाद सीएम बनाओ

    मैनपुरी से पार्टी के विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप सिंह यादव तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव के सगे भांजे को पार्टी से छह वर्ष के लिए बाहर कर दिया गया है। अरविंद यादव के साथ ही मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चांदगी राम प्रधान को छह वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

    शिवपाल सिंह यादव लंबे समय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह कर रहे थे।

    मुलायम के फैसले के खिलाफ कार्यकर्ता, सीएम अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी

    इसके साथ ही वह सरकार पर भी जमीन कब्जा करने के साथ ही अवैध शराब बिकवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शिवपाल ने तो इटावा के साथ ही मैनपुरी में भी इनके खिलाफ कार्रवाई न होने पर इस्तीफा देने की बात भी कह दी थी।

    सियासी संग्राम को ठंडा करने के बाद मुलायम सिंह लखनऊ से दिल्ली रवाना

    अब जब उनको काम करने का मौका मिला तो शिवपाल सिंह यादव ने आज पार्टी के विधान परिषद सदस्य को ही बाहर करने के साथ अन्य लोगों को भी बड़ा संकेत दे दिया है।

    मैनपुरी के करहल से ब्लाक प्रमुख रहे अरविंद प्रताप सिंह यादव ने बीते स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में जीत दर्ज की थी।

    Samajwadi Party : सियासी घमासान में हारे तो मुलायम, जीते तो मुलायम

    लोकसभा के चुनाव में फीरोजाबाद से अक्षय प्रताप सिंह यादव और मैनपुरी से तेज प्रताप सिंह यादव के प्रचार के दौरान अरविंद खासे सक्रिय थे। अरविंद 2000 से 2005 तक क्षेत्रीय सहकारी समिति करहल के अध्यक्ष, 2010 तक करहल के ब्लाक प्रमुख रहे।

    सपा सुप्रीमो मुलायम ने कराया पांच दिनी समाजवादी घमासान का अंत

    खबरें और भी