विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की मदद से यूपी को सपा-बसपा ने लूटा : अमित शाह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2016 02:44 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:05 PM (IST)

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विकास की राह से नीचे उतरने का मुख्य कारण यहां मची लूट को माना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विकास की राह से नीचे उतरने का मुख्य कारण यहां मची लूट को माना है। आज बाराबंकी में अमित शाह ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बाद जनसभा को भी संबोधित किया।

बाराबंकी के जीआइसी मैदान में जनसभा में अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास राज्य स्तर पर लंबे समय से रुका है। यहां पर तो जमकर लूट मची है। कांग्रेस की शह पर समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। भ्रष्टाचार के साथ लूट-खसोट चरम पर है।

यह भी पढ़ें- UP सीएम के नाम पर लॉबिंग से अमित शाह सांसदों की बैठक में नाराज

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार योजनाएं जनता तक नहीं जाने देती। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने सैकड़ों योजनाए बनाई हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। आप लोग मिलकर उत्तर प्रदेश की सरकार को बदल दीजिए विकास शुरू हो जाएगा। शाह से जनता से सवाल किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी दूर करने के कदम उठाए, लेकिन उत्तर प्रदेश इसका लाभ नहीं ले सका।

यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार : अमित शाह

उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी मंत्री या किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि काम में ईमानदारी हो तो विकास का काम कम समय में दिखने लगता है। उत्तर प्रदेश को तो कांग्रेस की शह पर समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी ने लूटा है। इन दोनों ने केंद्र में मनमोहन सरकार को समर्थन दिया और मनमोहन सरकार ने लूट की खुली छूट दे दी। अमित शाह ने कहा कि रामराज्य की कल्पना अवध से पैदा हुई। दो वर्ष पहले 2014 में यूपी में बड़ा परिवर्तन हुआ था। अब एक और परिवर्तन की दरकार है। अब आप लोग ऐसा नारा दें कि अखिलेश सरकार की नींद उड़ जाए।

यूपी में लॉ एंड आर्डर का मतलब लो और आर्डर करो

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज बाराबंकी में उत्तर प्रदेश के लॉ एंड आर्डर की नये ढंग से व्याख्या की। बाराबंकी के जीआईसी मैदान में जनसभा के दौरान अमित शाह ने खराब कानून-व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर का मतलब भी समझाया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की नयी परिभाषा है लो और आर्डर करो।

यह भी पढ़ें- दलितों का सपा में उत्पीड़न, बसपा में उपयोग और भाजपा में उत्थानः अमित

जब ऐसा होगा तब तो प्रदेश में गुंडे और बदमाश जनता पर कहर बरपाएंगे ही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के बारे में तो किसी को भी कुछ बताने की जरूरत नहीं। यह तो गुंडे व माफियाओं से भरी पड़ी है। इन लोगों से मुख्तार अंसारी की पार्टी का दो दिन में विलय समाप्त कर दिखावा ही किया है। समाजवादी पार्टी में अभी दर्जनों मुख्तार अंसारी और अतीक हैं।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी थाना में फरियादियों का शोषण होता है। इसी कारण यहां पर लोगों को न्याय नही मिल पाता है। पुलिस सरकार के निर्देश पर गुंडे तथा माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही होते हैं। किसी भी राज्य का अच्छा लॉ एंड आर्डर वहां की सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार फेल है।

यह भी पढ़ें- यूपी में 2017 में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि यह बेहद ही शर्मनाक है कि मथुरा की हिंसा को प्रदेश सरकार कोई मामला ही नहीं मानती है। जहां पर 29 लोगों की मौत हो जाती है, वह घटना बेहद ही शर्मनाक है। मथुरा का जवाहर बाग शर्मनाक कांड है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार पुलिस को कोई सुविधा नहीं देती है। पुलिस बिना किसी योजना के कैसे काम करेगी।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार एक बड़ी समस्या है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को बड़ी मात्रा में धनराशि मिल रही है, इसके बाद भी प्रदेश सरकार विकास पर कुछ भी खर्च नहीं कर रही है। दो साल में केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को दो लाख करोड़ रुपया दिया है। इसके बाद भी यहां पर बिजली गुल है और अस्पतालों में गरीबों के लिए दवा ही नहीं है।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने काशी में दलित के घर खाया कटहल व लौकी का कोफ्ता

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने दो वर्ष में बिजली तथा खाद का उत्पादन दोगुना कर दिया है। अब किसी भी राज्य में किसानों को ब्लैक में खाद नहीं मिल रही है। किसानों को न तो खाद के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है और न ही उनके ऊपर गोलियां चल रही हैं। मोदी सरकार ने दो वर्ष में ही गरीबों को गैस सिलेंडर प्रदान कर उनके खराब होते स्वास्थ्य को भी संभाला है। किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू कर उनको सुरक्षित किया है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार डर के कारण इसको लागू नहीं कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।