विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2016 11:01 AM (IST)

माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा को लेकर भले ही अभी असमंजस बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इलाहाबाद (जेएनएन)। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल एवं इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का पहला चरण पांच जनवरी, 2017 तक चलेगा। यही नहीं, हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक इस बार भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा को लेकर भले ही अभी असमंजस बना है, लेकिन प्रायोगिक परीक्षाएं तय समय पर शुरू हो रही हैं। परिषद सचिव ने पिछले माह ही परीक्षा की जिन तारीखों का एलान किया था उसी के अनुरूप इम्तिहान हो रहा है। पहले चरण के करीब सात हजार परीक्षकों की सूची जारी हो चुकी है। वह संबंधित जिलों में इम्तिहान लेंगे।

पढ़ें- पीएम मोदी बाबतपुर एअरपोर्ट से बीएचयू रवाना, करेंगे कैंसर सेंटर का शिलान्यास
इंटरमीडिएट में 50-50 फीसद अंक आंतरिक व वाह्य परीक्षक देंगे
इंटर के प्रयोगात्मक विषयों में तय पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक व इतने ही अंक वाह्य परीक्षक देगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे, उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक 50 फीसद अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत देंगे शेष 50 फीसद अंक वाह्य परीक्षक देगा। ऐसे ही इंटर की परीक्षा के लिए पंजीकृत संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की ओर कराई जाएंगी।

पढ़ें-मुख्यमंत्री अखिलेश आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रखेंगे आधारशिला

हाईस्कूल की परीक्षाओं में सिर्फ आंतरिक मूल्यांकन
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह ही विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे।

पढ़ें- अखिलेश कल एटा में देंगे 52,437 करोड़ की चुनावी सौगातें

यह अंक होंगे ऑनलाइन अपलोड
हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन), नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में वेबसाइट शुरू की जाएगी।

इन मंडलों में होगा इम्तिहान
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती एवं गोरखपुर मंडल में।

पढ़ें- यूपी चुनाव में पहली बार प्रयोग होगा ई-पोस्टल बैलट

पढ़ें- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

पढ़ें- जनआक्रोश रैली में आज गरजेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।