विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिंधू, साक्षी व दीपा को एक-एक करोड़ रुपया देगी यूपी सरकार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 09:39 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के उत्कृष्ट पुरुष व महिला खिलाडिय़ों को लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली वीपी संधु, साक्षी मलिक और दीपा कर्माकर को प्रदेश सरकार एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह घोषणा की। और जापान में होने वाले अगले ओलंपिक की पदक सूची में उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों का नाम शामिल होने की उम्मीद जतायी।

साक्षी मलिक को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार देगी यूपी सरकार

पांच कालिदास मार्ग पर खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में यादव ने कहा कि अगले ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ी पदक हासिल कर सकें, इसके लिए बेहतर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। खानपान, स्वास्थ्य की देखभाल होगी। जरूरी सुविधाओं का इंतजाम चल रहा है। कहा कि रियो ओलंपिक की पदक सूची से ही साफ है कि भारत कहां था, लड़कियों ने सम्मान दिलाया।

स्पोट्र्स कोटा की भर्ती करें

अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस मेंस्पोट्र्स कोटा की भर्ती का कार्य जल्द पूरा कराना चाहते हैं। मुख्य सचिव दीपक सिंघल को भी दूसरे अधिकारियों को जल्द से जल्द इस दिशा में कार्यवाही पूरी करने को कहा है। यह कार्य कितनी तेजी से होता है, यह इन पर निर्भर करेगा।

सचिन ने सिंधु, साक्षी, दीपा और गोपी को भेंट की बीएमडब्ल्यू कार

रियो के अनुभव का लाभ मिले

मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश केअधिकारी भी खिलाडिय़ों के साथ रियो गये थे। उन्होंने वहां जो तजुर्बा हासिल किया है, उसका लाभ अगर खिलाडिय़ों को मिले और खेल योजनाएं बेहतर तरीके से लागू हों और प्रतिभाएं निखर कर सामने आएं तब कोई बात हो। जोड़ा कि दूसरे राज्यों के अधिकारी भी जाते हैं, जिसका खिलाडिय़ों को लाभ मिलता है।

वीरेंद्र सहवाग ने की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक से मुलाकात

यही सदन फिर हो

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सियासी दांव भी चला और कहा कि अगर जनता ने मौजूदा सदन (इशारा विधानसभा में सदस्य संख्या का था) फिर दोहरा दिया को खेल को बढ़ावा देने की दिशा में चल रहे प्रयासों की रफ्तार दोगुनी की जाएगी। ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी जो दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय मानकों से भी बेहतर होंगी। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम सकल गुर्जर, राज्यमंत्री राम करन आर्य, मंत्री राजेन्द्र चौधरी और मुख्य सचिव भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।