यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चट्टान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
विकासखंड घाट के अंतर्गत जोगिड़ा तोक पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।

चमोली, [जेएनएन]: विकासखंड घाट के अंतर्गत जोगिड़ा तोक पर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
जाखणी गांव निवासी कीर्तवर्धन सिंह (33 वर्ष) पुत्र सुजान सिंह किसी काम से घाट की ओर जा रहा था। जोगिड़ा तोक के पास से जब वह गुजर रहा था तो अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई मौत
इस दौरान पहाड़ी से गिरने पत्थर की चपेट में वह आ गया। इससे बुरी तरह घायल हो गया। उसे ग्रामीण जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: बेटी से फोन पर बात करके ट्रेन के आगे कूद गया पिता
यह भी पढ़ें: चुनाव ड्यूटी में जोनल मजिस्ट्रेट की हार्ट अटैक से मौत

