Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के आदेश

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 07 Sep 2017 09:18 PM (IST)

    कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने तबादले, नियमितीकरण, आर्थिक सहायता व पेंशन के प्रकरणों के ...और पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के आदेश
    कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के आदेश

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने भाजपा मुख्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान गन्ना समितियों को मजबूत करने के लिए मिनी बैंक बनाने के सुझाव को अच्छा बताते हुए उन्होंने यह मामला सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। 

    कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत भाजपा मुख्यालय पहुंचे और जनता दरबार लगाया। इस दौरान रुड़की के डॉ. करुणेश ने गन्ना समितियों का मामला रखा। उन्होंने कहा कि गन्ना समितियां कमजोर हो रही हैं। इनको मजबूत करने के लिए कदम उठाने होंगे। उन्होंने इसके लिए इन्हें मिनी बैंक के रूप में परिवर्तित करने का सुझाव भी दिया। 

    इसके अलावा जनता दरबार में तबादले, नियमितीकरण, आर्थिक सहायता व पेंशन के प्रकरणों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को मौके से फोन कर इनके निस्तारण के भी आदेश दिए। कार्यकर्ताओं ने निजी समस्याओं को भी कैबिनेट मंत्री के सामने रखा। जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

    इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि सरकार का मकसद जनता की समस्याओं का उचित निस्तारण करना है। इसके लिए ही जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। शेष को उचित माध्यम से विभागों तक पहुंचा कर उनके निस्तारण के आदेश दिए जा रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार उर्वादत्त भट्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के हर मंडल तक पहुंचेगी पीएम के मन की बात  

    यह भी पढ़ें: 'मैं यस बोल रहा हूं, इनका काम हो जाएगा' 

    यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सुनी सौ से ज्यादा समस्याएं