Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाई में गिरती यूटि‍लिटी पेड़ पर अटकी, चालक समेत दस लोग घायल

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jun 2016 06:55 PM (IST)

    चकराता थाना अंतर्गत मशक त्यूणी जा रही एक यूटि‍लिटी जंगलात बेरियर के पास चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरने लगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    चकराता, [जेएनएन]: चकराता थाना अंतर्गत मशक त्यूणी जा रही एक यूटिलिटी जंगलात बेरियर के पास चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिरने लगी। इसी दौरान यूटीलिटी पेड़ से अटक गई। हादसे में दस सवारियां घायल हो गईं।

    पढ़ें:-उत्तरकाशी में यात्रियों से भरी बस नदी की तरफ गिरी, फिर हुआ करिश्मा
    आज विकासनगर से 10 सवारियां लेकर यूटिलिटी चालक विजय सिंह (25 पुत्र) मोर सिंह निवासी रजाणू त्यूणी क्षेत्र के मशक के लिए चला। तीसरे पहर करीब तीन बजे चकराता से करीब छह किलोमीटर आगे चकराता त्यूणी मार्ग पर यूटीलिटी चढ़ाई पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गयी। यूटिलिटी पीछे की ओर फिसलते हुए खाई की ओर गिरने लगी। इस दौरान यूटिलिटी पेड़ पर अटक गई। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा व चकराता थानाध्यक्ष कमल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।

    पढ़ें:- डंपर की चपेट में आकर राजस्थान की दो महिला यात्रियों की मौत

    हादसे में घायल चालक विजय, नाथू (45 वर्ष) पुत्र घीटू निवासी बिनसौन, करिश्मा (16 वर्ष) पुत्री धन सिंह, रीतू (10 वर्ष) पुत्री साहब सिंह निवासीगण रजाणू, तनुजा (11 वर्ष) पुत्री कलम सिंह निवासी मशक, सुंदराम (55 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी मशक, किरन (11वर्ष) पुत्री राम सिंह, रामदेई (35 वर्ष) पत्नी कलम सिंह निवासी रजाणू, विनीता पत्नी कलम सिंह निवासी मशक, महावीर सिंह (17 वर्ष) पुत्र सुंदराम निवासी मशक को खाई से रोड पर पहुंचाया।

    पढ़ें- उत्तरकाशी में ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी कार, सात घायल

    सुंदराम, किरन, विनीता को मामूली खरोंचे आयी। पुलिस ने निजी वाहन से सात घायलों को सीएचसी चकराता में भर्ती कराया, जहां से उन्हें चालक विजय व तनुजा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    पढ़ें:-पिथौरागढ़ में एक डंपर खाई में गिरा, दो लोग घायल

    खबरें और भी