विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डंपर की चपेट में आकर राजस्थान की दो महिला यात्रियों की मौत

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Wed, 08 Jun 2016 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jun 2016 05:32 PM (IST)

देहरादून से हरिद्वार जा रहे डंपर ने शांतिकुंज के पास दो राजस्‍थानी महिला यात्रियों को रौंद दिया। महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

News Article Hero Image

हरिद्वार (जेएनएन)। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपखनिज से भरे अनियंत्रित डंपर ने सड़क पार कर रहीं दो महिला यात्रियों को बुरी तरह कुचल दिया। इससे मौके पर ही महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिए।

पढ़ें:- शौच को गई वृद्धा को गुलदार ने बनाया निवाला

बीते रोज ग्राम बिचौलिया थाना बिचौलिया भिडवाड़ा राजस्थान निवासी लाडो देवी 65 पत्नी गोपाल लाल शर्मा एवं सुमन देवी 50 पत्नी ओमप्रकाश समेत राजस्थान से तीन दर्जन यात्रियों का दल हरिद्वार आया था। आज सुबह आठ बजे शांतिकुंज के समीप गेट नंबर दो के सामने लाडो व सुमन सड़क पार कर रही थी। तभी अचानक तेज गति से देहरादून की तरफ से हरिद्वार की ओर आ रहे उपखनिज से भरे एक डंपर ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें:- नीलकंठ दर्शन को जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, घायल

घटना के बाद भीड़ जुटने पर चालक ने डंपर को रोक दिया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद सीओ सिटी प्रकाश देवली एवं कोतवाली निरीक्षक एमएस नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा। सीओ प्रकाश देवली ने बतया कि डंपर को सीज कर दिया गया है। चालक सलीम पुत्र अख्तर निवासी जागतागंज नजीबाबाद उप्र को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि डंपर वन विभाग का है, जो उपखनिज लेकर जा रहा था।

पढ़ें:- घास काटते हुए खाई में जा गिरी महिला, मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।