Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नीलकंठ दर्शन को जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, घायल

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 10:50 AM (IST)

    नीलकंठ मार्ग पर भूतनाथ मंदिर के पास एक कार खाई में गिर गई, जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। रुड़की निवासी दोनो युवक नीलकंठ मंदिर दर्शन को जा रहे थे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऋषिकेश (जेएनएन)। नीलकंठ मंदिर में दर्शन को जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बैराज-नीलकंठ मार्ग पर भूतनाथ मंदिर के समीप युवकों की हौंडा अमेज कार खाई में गिर गई। दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

    पढ़ें:- यमुनोत्री जा रहे बुजुर्ग तीर्थ यात्री की खाई में गिरने से मौत

    सचिन (31 वर्ष) पुत्र सेतपाल सिंह व सौरभ (32 वर्ष) पुत्र धर्मपाल सिंह दोनों निवासी सिविल लाइन रुड़की नीलकंठ मंदिर के दर्शन को जा रहे थे। लक्ष्मणझूला के निकट भूतनाथ मंदिर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर बाईं ओर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें लक्ष्मणझूला पुलिस ने खाई से बहार निकाल कर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

    पढ़ें:- दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर आंधी से इनोवा कार पर गिरा पेड़, तीन लोगों की मौत