Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तरकाशी में ओवरटेक करते हुए खाई में गिरी कार, सात घायल

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 08:57 PM (IST)

    उत्‍तरकाशी में ओवरटेक करते समय एक सेंट्रो कार खाई में जा गिरी, जिसमें चार बच्‍चों समेत सात लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी (जेएनएन)। धरासू-यमुनोत्री मोटर मार्ग पर डंडालगांव के पास एक सेंट्रो कार ओवर टेक करते समय खाई में जा गिरी। जिसमें चार बच्चों सहित सात यात्री घायल हुए। सभी घायल दिल्ली निवासी हैं तथा गंगोत्री दर्शन करने के बाद यमुनोत्री जा रहे थे। घायलों को बड़कोट स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

    पढ़ें:- डंपर की चपेट में आकर राजस्थान की दो महिला यात्रियों की मौत

    धरासू से यमुनोत्री की ओर जा रही सेंट्रो कार ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे के करीब डंडालगांव के पास बस से आगे जाने के चक्कर में ओवर टेक किया। इस दौरान सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सेंट्रो कार में सवार जहांगीरपुरी दिल्ली-33 निवासी यशपाल राघव व उसका परिवार सवार था। जिसमें 42 वर्षीय यशपाल राघव सहित उसकी की पुत्री दीपिका (12), मोनिष्का (10), पुत्र दिव्यांश राघव (6), जय राघव (4) तथा पत्नी अनुपमा राघव (35) व यशपाल की मां सुनीता (67) घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट में लगाया है। चिकित्सकों के अनुसार अनुपमा, सुनीता व दीपिका की हालत गंभीर है।

    पढ़ें:- नीलकंठ दर्शन को जा रहे युवकों की कार खाई में गिरी, घायल