विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नियुक्तियों पर रोक हटाने को हरीश ने सीएम को लिखा पत्र

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 28 Sep 2017 01:53 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 09:54 PM (IST)

पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड में नियुक्तियों पर रोक लगाने को युवाओं के साथ अन्याय बताया। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने को कहा।

नियुक्तियों पर रोक हटाने को हरीश ने सीएम को लिखा पत्र
नियुक्तियों पर रोक हटाने को हरीश ने सीएम को लिखा पत्र

देहरादून, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को पत्र लिखकर रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों पर रोक लगाना युवाओं के साथ अन्याय बताया। 

सीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि सरकार के हजारों रिक्त पदों को फ्रीज करना और नियुक्तियों पर रोक लगाने का निर्णय युवाओं के लिए आत्मघाती है। इस कदम को सरकार को वापस लेना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि डबल-ट्रिपल इंजन के होते हुए भी बेरोजगारों को नियुक्तियों से वंचित करना राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है। विभिन्न विभागों में हजारों पद रिक्त चल रहे हैं। लोक सेवा आयोग, अधिनस्थ सेवा चयन आयोग जहां अभियाचन की कार्यवाही को आगे बड़ा रहे हों और कई विभाग अपने स्तर पर भी नियुक्तियों को करने की प्रकिया में लगे हों।  ऐसे में अचानक पदों को रिक्त करना एक आत्मघाती कदम होगा। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसलों पर तुरन्त रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी इस संबंध में सरकार का मार्गदर्शन की पहल करने को कहा है।

यह भी पढ़ें: पौड़ी पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

यह भी पढ़ें: उद्घाटन के बगैर अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाकर जाने लगे विधानसभा अध्यक्ष

यह भी पढ़ें: शीर्ष नेतृत्व के उत्तराखंड दौरों से भाजपा गदगद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।