Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बोले किशोर; बस सलामत रहे सरकार, हर सहमति को तैयार

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2016 06:00 AM (IST)

    किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार किसी भी तरह बचे और आगे भी बने, इसके लिए संगठन हर स्तर पर सहमति बनाने को तैयार है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस संगठन और सरकार के बीच पसरा सन्नाटा टूटने लगा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिशन 2017 के लिए दून से जोरदार शुरुआत करने का आह्वान संगठन से किया तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी तुरंत हामी भरने में देर नहीं लगाई।

    किशोर उपाध्याय ने यह भी कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार किसी भी तरह बचे और आगे भी बने, इसके लिए संगठन हर स्तर पर सहमति बनाने को तैयार है। सरकार के साथ लंबे अरसे तक तनातनी के बाद यह पहला मौका है जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने सुरों को इतना नर्म किया है।

    पढ़ें-मुलायम के उत्तराखंड दौरे पर टिकी सपा की निगाहें
    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सरकार और संगठन के बीच तल्खी दूर होने की गूंज सुनाई दी। मिशन 2017 के तहत प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीखे तेवरों के साथ जुटने के संकेत दिए। बैठक में कांग्रेस में टिकट के लिए दावेदार करने वाले कई नेताओं के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    पढ़ें: कांग्रेस ने दलितों का वोट बैंक की तरह किया इस्तेमालः त्रिवेंद्र
    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी संगठन ऐसे तमाम मसलों पर सहमति बनाने की कोशिश करेगा, जिनसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चलती रहे और भविष्य में भी पार्टी सत्ता पर काबिज हो।

    खबरें और भी

    पढ़ें-गुटबाजी के चलते उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों में पिछड़ी बसपा
    उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून में संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने की अपेक्षा के मुताबिक कार्यक्रमों में तेजी लाने का भरोसा भी दिलाया।

    पढ़ें-उत्तराखंड में मोदी शीर्षासन करें तो भी नहीं जीतेंगेः हरीश रावत
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2002 में भी कांग्रेस ने देहरादून से अपनी मुहिम तेज की थी। इसके बाद 2012 में भी इसे दोहराया गया। अब 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए भी देहरादून से पुख्ता तैयारी संगठन के स्तर पर की जाए। मुख्यमंत्री की अपेक्षा के मुताबिक संगठन की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार शिविरों की रूपरेखा तय की गई।
    पढ़ें: स्पीकर के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, राज्यपाल से की शिकायत