विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

By sunil negiEdited By:
Updated: Fri, 26 Aug 2016 06:30 AM (IST)

ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप एक ट्रक खाई में जा गिरा। इसमें ट्रक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर तोता घाटी के समीप एक ट्रक खाई में जा गिरा। इसमें ट्रक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से माल लेकर श्रीनगर जा रहा एक ट्रक गुरुवार सुबह करीब 11 बजे देवप्रयाग से पहले तोता घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 200 खाई में जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू चला कर घायलों को बहार निकाला और उन्हें ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

पढ़ें-रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

यहां चिकित्सकों ने ट्रक क्लीनर जावेद (20 वर्ष) पुत्र नसरुद्दीन निवासी ग्राम टपकु हापुड़, गाजियाबाद उत्तरप्रदेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि ट्रक चालक तय्युब (30 वर्ष) पुत्र शेर अफजल निवासी हापुड़ उत्तर प्रदेश को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें:-उत्तरकाशी में ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत; दो घायल

पढ़ें:-ईंट लेकर जा रहा ट्रक पलटा, मजदूर की दबकर हुई मौत