Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही भाजपा: किशोर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2016 06:04 AM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अराजकता का माहौल पै ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि एक राजनैतिक दल के रूप में भाजपा कभी भी कांग्रेस को नहीं हरा सकती है। भाजपा ने हमेशा छल प्रपंच और झूठ की राजनीति की है। झूठे सपने और झूठे वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार की पोल खुल चुकी है।
    दिल्ली रोड पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान किशोर उपाध्याय ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस की 19 नवंबर को खानपुर विधानसभा से शुरू हो रही सतत विकास संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित सम्मेलन में किशोर उपाध्याय ने कहा कि सेना पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक करती रही है, मगर पीएम मोदी जिस तरह से इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, वह शर्म की बात है।

    पढ़ें-मोदी करना चाहते हैं आम जनता को परेशान: इंदिरा हृदयेश
    उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। भाजपा छल से उत्तराखंड का चुनाव जीतना चाहती है। पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में ही जनता मोदी सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

    पढ़ें: उत्तराखंड: चुनाव से पहले नए जिलों का गठन करेगी हरीश सरकार
    संकल्प रैली के संयोजक पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि इस सतत विकास संकल्प यात्रा में सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस मौके पर झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, एसपी सिंह इंजीनियर, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, हंसराज सचदेवा, हज कमेटी के चेयरमैन राव शेर मोहम्मद, नूरहसन, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, मंडी समिति के चेयरमैन प्रमोद जौहर आदि मौजूद रहे।

    पढ़ें-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत
    लंबे समय के बाद दूर हुई तल्खी

    पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह के बीच तल्खियां जग जाहिर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों में तल्खी दिखाई दी, मगर अब दोनों के बीच दूरियां खत्म होती दिख रही हैं। अपने संबोधन में काजी निजामुद्दीन ने चौधरी यशवीर से मुलाकात को भरत मिलाप बताया।
    पढ़ें: पीडीएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: प्रदीप टम्टा

    खबरें और भी

    पढ़ें-राज्य स्थापना दिवसः सूबे ने इस साल देखा सबसे बड़ा दलबदल और राष्ट्रपति शासन

    पढ़ें: चुनावी रणनीति पर पीडीएफ जल्द खोलेगी पत्तेः नैथानी

    पढ़ें-उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली से पहले मिले नए संकेत