विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंढौरा में बवाल मामले में भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के ताऊ समेत 13 गिरफ्तार, पढ़ें खबर

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2016 11:02 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Jun 2016 05:30 AM (GMT+05:30)

हरिद्वार जिले के लंढौरा कस्बे में बवाल, पथराव और आगजनी के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंढौरा (हरिद्वार)। कस्बे में हुए बवाल के बाद एक्शन में आई पुलिस ने कुंवर प्रणव चैंपियन के ताऊ को को देर रात कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने पुलिस पर पथराव करने और वाहनों में तोड़फो और बवाल करने के 12 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

पढ़ें- चेकअप के बहाने कर दी ऐसी करतूत, महिला ने उतारा भूत, पढ़ें खबर...

पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर बवालियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ को ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बवाल के मामले में आइजी और डीआइजी रुड़की व लंढौरा में डेरा डाले है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने कस्बे समेत कई गांव में फ्लैग मार्च किया। पूरे मामले पर नजर रखने के लिए पुलिस चौकी को कंट्रोल रूम और मिनी पुलिस लाइन में तब्दील किया गया है।

पढ़ें- स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर कराई पति की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...,


बीतेरोज कस्बा निवासी महबूब की दुकान खाली कराने गए कुंवर प्रणव चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार पर सामान के साथ धार्मिक ग्रंथ फेंकने का आरोप लगाते हुए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। डीएम हरबंश चुघ और एसएसपी राजीव स्वरूप की बात भी भीड़ नहीं मानी थी। बेकाबू हुई भीड़ ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के आवास पर धावा बोलते हुए तोड़फोड़ और वाहनों में आग लगा दी थी। इसके बाद जब पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया तो पुलिस चौकी पर हमला करते हुए चौकी के बाहर खड़े पांच वाहनों में आग लगा दी थी। बवालियों ने बवाल के दौरान 10 वाहन फूंके थे। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग और आंसू गैस चलाते हुए भीड़ को खदेड़ा था।

पढ़ें- कार में फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक को जिंदा जलाया, कंकाल में मिले कड़े से हुई पहचान

इस बवाल में 10 पुलिसकर्मियों समेत करीब चार अन्य लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। बवाल के मामले में दुकान स्वामी महबूब ने चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार उर्फ राजकुमार और दो अन्य पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज कराया था।

पढ़ें- सुहागरात के दिन पति की हत्या कर हुई थी फरार, रह रही थी नाम बदलकर, जानने को पढ़ें..

आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बीती रात ताऊ कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बवाल में शामिल आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में भूरा, साजिद, भूरा, वसीम, शाहिल, आमिर, मुस्लीम, राशिद, सय्याद, इंतजार, कुर्बान समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। दूसरी तरफ, रंगमहल में आग लगाने के मामले में कुंवर प्रणव चैंपियन की तरफ से 15 आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। अभी तक इस तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

पढ़ें:- शादी में जाने के बहाने घर से भागी किशोरी, शादी कर के लौटी...,

विवाद से बवाल, पल-पल
(बुधवार)

  • 10:00 सुबह रुड़की रोड पर स्थित दुकान को दो युवकों ने जबरन खाली कराया।
  • 10:30 सुबह दुकानदार ने अपने परिचितों को बुलाया।
  • 11:00 सुबह भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
  • 11:30 सुबह भीड़ आक्रोशित होने लगी।
  • 12:00 दोपहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
  • 1:00 दोपहर लोगों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई।
  • 1:35 दोपहर विधायक फुरकान अहमद, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और चौधरी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
  • 1:40 दोपहर डीएम हरबंस सिंह चुघ एवं एसएसपी हरिद्वार राजीव स्वरूप मौके पर पहुंचे।
  • 1:50 दोपहर विधायक फुरकान, एसएसपी राजीव स्वरूप और डीएम हरबंस सिंह चुघ ने छोटा हाथी टेंपो पर चढ़कर लोगों को समझाने का प्रयास किया।
  • 2:00 दोपहर भीड़ चैंपियन के महल की ओर भागने लगी।
  • 2:05 दोपहर पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया।
  • 2:20 दोपहर भीड़ बेकाबू हो गई और चैंपियन के महल पर हमला बोल दिया।
  • 2:45 दोपहर भीड़ ने चैंपियन के महल में खड़ी गांड़ियां जला दी। घर में तोड़फोड़ की।
  • 3:00 तीसरे पहर भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
  • 3:30 तीसरे पहर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए भीड़ पर लाठियां भांजी।
  • 4:00 शाम भीड़ और बेकाबू हो गई। पुलिस के वाहन जला दिए व तोड़फोड़ की।
  • 4:10 शाम पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग शुर कर दी।
  • 4:30 शाम भारी संख्या में पुलिस ने स्थित पर कुछ नियंत्रण किया।
  • 4:45 शाम को डीआइजी संजय गुंज्याल मौके पर पहुंचे और अधिकारियों की बैठक ली।
  • 5:00 शाम बजे डीआइजी संजय गुंज्याल ने कमान संभालते हुए अधिकारियों और फोर्स को साथ लेकर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।