विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंढौरा में बवाल, चौकी पर पथराव और आगजनी, पढ़ें खबर...

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2016 02:50 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2016 09:00 AM (IST)

हरिद्वार जिले के लंढौरा कस्बे में भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के ताऊ की किराये पर चढ़ाई दुकान खाली कराने को लेकर जमकर बवाल हुआ।

News Article Hero Image

लंढौरा (हरिद्वार)। हरिद्वार जिले के लंढौरा कस्बे में भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के ताऊ की किराये पर चढ़ाई दुकान खाली कराने को लेकर जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और तोडफ़ोड़ की। भीड़ ने भाजपा नेता के बंगले और लंढौरा पुलिस चौकी पर धावा बोलकर वहां गेट के बाहर खड़ी सात कारों समेत दस वाहन फूंक दिये। दर्जभर वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी।

बवाल काटने वालों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। यही नहीं पुलिस को चौकी तक दौड़ाया। डीएम और एसएसपी ने चौकी में जाकर जान बचाई। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को बामुश्किल तितर-बितर किया। इस दौरान पुलिस ने दो से तीन राउंड हवाई फायर भी किये। चरणवार चार घंटे तक चले बवाल में एसएसपी समेत दस पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं।

पढ़ें- सुहागरात के दिन पति की हत्या कर हुई थी फरार, रह रही थी नाम बदलकर, जानने को पढ़ें..
आरोप है दुकान खाली कराने के दौरान वहां रखे धार्मिक ग्रंथ भी सामान के साथ बाहर फेंक दिए। इसी से लोग भड़क गए। अपर पुलिस महानिदेशक राम सिंह मीणा ने बताया कि घटनाक्रम के सिलसिले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इधर, देर शाम किरायेदार ने भाजपा नेता के भाई व दो अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

पढ़ें- कार में फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक को जिंदा जलाया, कंकाल में मिले कड़े से हुई पहचान
भाजपा नेता के ताऊ कुंवर कृष्ण कुमार की लंढौरा कस्बे में स्थित दुकानों में से एक को लेकर किरायेदार महबूब से विवाद की बात सामने आई है। महबूब दुकान पर बांस की चारपाई और रस्सी के साथ ही धार्मिक पुस्तकें भी बेचता है। आज सुबह मालिक पक्ष के तीन लोग दुकान खाली कराने लंढौरा पहुंचे।

पढ़ें- स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट कर कराई पति की हत्या, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा...,
आरोप है कि उन्होंने दुकान में रखे सामान के साथ ही धार्मिक पुस्तकें भी बाहर फेंक दीं। उस वक्त तो छिटपुट विरोध हुआ, लेकिन कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया। दोपहर करीब 12 बजे किरायेदार के समर्थन में तकरीबन एक हजार लोग कस्बे में एकत्र हुए और उन्होंने लक्सर-रुड़की हाईवे पर जाम लगा दिया। इनमें अधिकांश हाथों में लाठियां लिये हुए थे।

कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे हरिद्वार के डीएम हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी राजीव स्वरूप ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। इस पर दोनों अधिकारी लढ़ौरा पुलिस चौकी की तरफ बढ़े, तभी भीड़ बेकाबू हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पास में स्थित भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन के बंगले रंगमहल में धावा बोल दिया।
इसी दरम्यान उपद्रवियों ने बंगले के बाहर खड़ी दो कारों और दो बाइकों को आग लगा दी। चैंपियन के कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को चौकी तक दौड़ाया।

चौकी पर करीब आधा घंटे तक पथराव होता रहा। वहां मौजूद डीएम और एसएसपी ने चौकी में घुसकर जान बचाई। इस बीच उपद्रवियों ने चौकी के बाहर खड़ी पांच कारों और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस तरह आगजनी में दस वाहन जल गए। दर्जनभर से ज्यादा वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई।

उपद्रवियों को बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े। तब कहीं जाकर भीड़ तितर-बितर हुई। पथराव में एसएसपी राजीव स्वरूप, झबरेड़ा थानाध्यक्ष राकेश गुंसाई, एसआई देवेंद्र रावत, एसआई कर्णपाल, सिपाही वीरेंद्र नेगी, चेतन दास, देवेश, इद्र गोस्वामी और सतेंद्र भंडारी को चोटें आईं हैं। देर शाम आइजी संजय गुंज्याल ने लंढौरा पहुंचकर हालात की समीक्षा की।
पढ़ें- चेकअप के बहाने कर दी ऐसी करतूत, महिला ने उतारा भूत, पढ़ें खबर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।