Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाभी के प्रेम में इंजीनियर ने ठुकराया शादी का प्रस्‍ताव, बहन ने समझाया तो छोड़ा...

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2016 07:31 AM (IST)

    गांव की एक भाभी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को प्‍यार हो गया। इसके बाद उसने एक युवती से शादी के प्रस्‍ताव को ठुकरा दिया। जब उसकी बहन उसके सामने रोने लगी तो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुड़की, [जेएनएन]: साफ्टवेयर इंजीनियर को एक शादीशुदा महिला के प्यार का इतना बुखार चढ़ा कि उसने घर आए लड़की के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इतना ही नहीं उसकी बहन उसके सामने फूट-फूटकर रोने भी लगी, कहने लगी कि ऐसा मत करो। लेकिन, उसने एक नहीं सुनी और घर छोड़कर चला गया।
    यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित रुड़की का है। यहां सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक पंजाब में साफ्टवेयर इंजीनियर है। युवक का गांव में ही रिश्ते की एक भाभी से दोस्ती हो गई।

    पढ़ें: फोन से की दोस्ती, बनाए शारीरिक संबंध, शादी के नाम पर कांस्टेबल करने लगा ऐसा
    युवक के परिवार में उसकी बहन और एक भाई भी है। उन्हें जब पता चला तो उन्होंने एक युवती से रिश्ता तय कर दिया। युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जिसे लेकर परिवार में विवाद हो गया।

    पढ़ें-जंगल में विवाहिता को अकेला देख ग्राम प्रधान ने की ऐसी हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    मामला मंगलवार को कोतवाली पहुंच गया। शादीशुदा महिला भी कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में युवक ने साफ कह दिया कि वह किसी अन्य युवती से शादी नहीं करेगा और शादीशुदा महिला से रिश्ता भी नहीं तोड़ेगा।

    पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंधों का हुआ शक, पति ने गुस्से में कर दिया ये काम
    इस पर परिजनों उसे अपने से रिश्ता खत्म करने को कहा तो वह राजी हो गया। बहन ने भी भाई को मनाया पर वह नहीं माना। इसके बाद बहन कोतवाली में ही फूट- फूटकर रोई। पुलिस के सामने तय हुआ कि परिजन उसका सामान युवक को देंगे। युवक मनमर्जी से रह सकेगा। इसके बाद ही इनके बीच का मामला निपट सका।

    खबरें और भी

    पढ़ें-अश्लील हरकतें करना पड़ा भारी, महिलाओं ने वृद्ध को डंडों व चप्पलों से पीटा