Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली जवाब दो हिसाब दो रैली

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2016 04:00 AM (IST)

    प्रदेश भर में भाजपा की ओर से निकाली जा रही पर्दाफाश रैली के जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर में जवाब दो हिसाब दो रैली निकाली। इस दौरान केंद्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर, [जेएनएन]: प्रदेश भर में भाजपा की ओर से निकाली जा रही पर्दाफाश रैली के जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर में जवाब दो हिसाब दो रैली निकाली। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा गया।
    नगर पालिका परिसर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई लखनपुर चौराहे पर पहुंची। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार को जनता को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अच्छे दिन का झांसा देकर मोदी ने केंद्र में सरकार बनाई, लेकिन अभी तक किसी के अच्छे दिन नहीं आए।

    पढ़ें- बागेश्वर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। अपने ही वायदों को सरकार पूरा करने से डर रही है। जनता के खातों में 15 लाख रुपये डालने का भी वादा भी झूठा साबित हुआ।

    पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम हरीश रावत के विरोध में उतरे भाजपाई नेता, पुलिस ने भांजी लाठियां
    इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक भी लोगों को वितरित किये। हालांकि उम्मीद के मुताबिक कार्यकर्ता रैली में नहीं पहुंचे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, विधानसभा प्रभारी अल्का पाल,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, मोहन फर्त्याल, पुष्कर दुर्गापाल, निशांत पपने आदि मौजूद थे।
    पढ़ें: पर्यटन मंत्री दिनेश धनै का इस्तीफे से इन्कार, इसे बताया साजिश और अफवाह

    पढ़ें: यदि भाजपा दस हजार करोड़ दे तो गैरसैंण को बना देंगे राजधानीः किशोर

    खबरें और भी