विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रवेश नहीं देने पर मेडिकल कॉलेज पर एक लाख का जुर्माना

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 10:53 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Mar 2017 04:00 AM (GMT+05:30)

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज देहरादून में पीजी कोर्स (एमडी पेथोलॉजी) में प्रवेश न देने पर हाई कोर्ट ने कॉलेज पर एक ...और पढ़ें

प्रवेश नहीं देने पर मेडिकल कॉलेज पर एक लाख का जुर्माना
प्रवेश नहीं देने पर मेडिकल कॉलेज पर एक लाख का जुर्माना

नैनीताल, [जेएनएन]: हाई कोर्ट ने देहरादून के गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए याची को पीजी कोर्स में अगले सत्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही याची की फीस कॉलेज में जमा न होकर राज्य सरकार के खाते में जमा होगी। इसे सरकार जनहित में खर्च करेगी।

देहरादून निवासी डॉ. असीता अग्रवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसका चयन मैरिट के आधार पर गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज देहरादून में पीजी कोर्स (एमडी पेथोलॉजी) के लिए हुआ था। 

यह भी पढ़ें: ढैंचा बीज घोटाले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रवेश कमेटी ने उनसे 31 मई 2016 को 8.60 लाख रुपये फीस के रूप में ड्राफ्ट लाने को कहा। जब वह निर्धारित तिथि को ड्राफ्ट लेकर कॉलेज पहुंची तो उससे फीस लेने से इन्कार करते हुए कहा गया कि याची सरकारी विभाग में मेडिकल ऑफिसर है। इसलिए सरकार से दो घंटे के भीतर एनओसी लेकर आए। इसके बाद याची की जगह किसी अन्य को प्रवेश दे दिया गया। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में आर्मी ट्रिब्यूनल के गठन न होने से हाई कोर्ट खफा

न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को इस कॉलेज में पीजी कोर्स के लिए एक अतिरिक्त सीट स्वीकृत करने को कहा है। यदि याची इस कॉलेज में प्रवेश नहीं लेती तो यह सीट स्वत: ही समाप्त मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने शिक्षा मित्रों के मामले में सरकार को दी राहत

यह भी पढ़ें: संविदा कर्मियों को लगा करारा झटका, शासन ने लगाई नियमितीकरण पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।