यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एनडी तिवारी से मिले किशोर, शिष्टाचार मुलाकात बताया
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सर्किट हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मुलाकात की। इसे उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा क ...और पढ़ें

हल्द्वानी, [जेएनएन]: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सर्किट हाउस पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सतत विकास संकल्प यात्रा की तैयारियों के क्रम में कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेने किशोर उपाध्याय हल्द्वानी पहुंचे थे। एनडी के सर्किट हाउस में होने की जानकारी पर किशोर बैठक से पहले वहीं पहुंच गए।
पढ़ें-उत्तराखंड: पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट भाजपा में शामिल
मुलाकात के बाद किशोर ने कहा कि एनडी शीर्षस्थ नेता हैं। कई लोगों को उन्होंने राजनीतिक मुकाम दिलाया है। उप्र व उत्तराखंड में सीएम रहने के दौरान उनके साथ काम करने का अनुभव है। इस लिहाज से शिष्टाचार भेंट करने आया हूं।
पढ़ें-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत
इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाएं। एनडी के पुत्र रोहित को कांग्रेस में शामिल करने की बात पर किशोर बोले कि यह हमारे स्तर का मामला नहीं हैं। रोहित की सदस्यता पर निर्णय भी हाईकमान ही करेगा।
पढ़ें: शपथपत्र भराकर निर्दलीय को समर्थन देगा उत्तराखंड विकल्प: लखेड़ा
पढ़ें-उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन रैली से पहले मिले नए संकेत
पढ़ें-मोदी करना चाहते हैं आम जनता को परेशान: इंदिरा हृदयेश
पढ़ें: पीडीएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: प्रदीप टम्टा
पढ़ें-राज्य स्थापना दिवसः सूबे ने इस साल देखा सबसे बड़ा दलबदल और राष्ट्रपति शासन