विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैवानियत की हद, 80 वर्ष की वृद्धा से किया दुष्कर्म

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2016 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 03:10 AM (IST)

नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने 80 साल की वृद्धा से दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

लालकुआं, [जेएनएन]: नशे में धुत एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। 80 वर्ष की वृद्धा से दुष्कर्म कर डाला। हैवान ने वृद्धा के शरीर पर कई जगह काटा और जख्म कर दिए। दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिंदुखत्ता निवासी एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे घर से शौच के लिए निकली। रात के अंधेरे में वृद्धा घर से कुछ दूर जंगल की ओर बढ़ रही थी। इसी समय रास्ते से नशे में धुत होकर गुजर रहे धीरज तिवारी (25 वर्ष) की नजर उस पर पड़ी। अकेला देख नशे में चूर युवक पर शैतान सवार हो गया। उसने वृद्धा को दबोच लिया। हवस में अंधे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ें: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, पुलिस से कार्रवाई की मांग
दर्द से तड़पती वृद्धा जैसे-तैसे घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचे और मामले में पोते द्वारा दुष्कर्म के आरोपी धीरज तिवारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।

पढ़ें: एक दिन अपने घर रुकवाकर मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म

आरोपी युवक को दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि वृद्धा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में असंतोष व्याप्त है।

पढ़ें:-नाबालिग से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, दादी ने मांगी कठोर सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।