विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोसी नदी में डूबने से एक फौजी की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 10 Mar 2017 03:00 AM (IST)

गुरुवार को गर्जिया मंदिर के पास झुला पुल के समीप कोसी नदी में नहाने के दौरान एक फौजी उसमें डूब गया। दोस्‍तों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

कोसी नदी में डूबने से एक फौजी की मौत
कोसी नदी में डूबने से एक फौजी की मौत

रामनगर, [जेएनएन]: गर्जिया मंदिर घूमने गए एक फौजी की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया।
मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी सुदर्शन बिष्ट रामनगर पिरूंदारा में रहते थे। वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। इन दिनों वह अपने घर आये थे। शुक्रवार को उन्होंने ड्यूटी के लिए रवाना होना था। गुरुवार को वह अपने साथी सुनील कुमार के साथ गर्जिया मंदिर में घूमने गए थे। 
इस दौरान झुला पुल के समीप नदी में वह नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान सुदर्शन डूब गया। उसके साथी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला गया। उसे अस्‍पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।