Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुद को पति का दोस्‍त बताकर कमरे में घुसा, फिर किया दुष्‍कर्म

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2016 07:15 AM (IST)

    पौड़ी जनपद के कोटद्वार में एक विवाहिता का कहना है कि उसके साथ दुष्‍कर्म हुआ और दुष्‍कर्म करने वाले ने खुद को उसके पति का दोस्‍त बताया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोटद्वार, [जेएनएन]: कोटद्वार की एक विवाहिता ने बताया कि एक युवक खुद को उसके पति का दोस्त बताकर घर में घुसा और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। वह बहुत चिल्लाई लेकिन उसकी मदद किसी ने नहीं की। पीड़िता ने अब इंसाफ की गुहार लगाई है।
    जानकारी के अनुसार, पौड़ी जनपद के कोटद्वार में विवाहिता (उम्र 27 वर्ष) से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना सात दिन पूर्व की है। उन दिनों उसका पति घर से बाहर काम पर गया था। वह आइडिया कंपनी में मोबाइल टॉवर लगाने में कारीगर है।

    पढ़ें: पति के अत्याचारों से परेशान महिला ने पहले बच्चों को मारा, फिर दे दी जान
    जब उसका पति घर पहुंचा तो विवाहिता फूट-फूट कर रोने लगी। पति ने उसकी आप-बीती सुनी और उसे लेकर थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर विवाहिता बेहद डरी हुई थी।

    पढ़ें: प्रेम संबंध के चलते गर्भवती हुई विवाहिता, प्रसव कराने से पहले रख दी यह मांग
    विवाहिता ने ये सुनाई आपबीती
    उसने पुलिस को बताया कि वह कोटद्वार में किराये पर रहती है। बीते 15 अगस्त को मकान मालिक लोग बाहर गए थे। इस बीच एक युवक उसके घर पर पहुंचा। महिला के अनुसार खुद का परिचय भारत देते हुए युवक ने बताया कि वह उसके ससुराल के गांव का है। भारत ने उसे बताया कि वह उसके पति से मिलने आया है। विवाहिता का आरोप है कि कुछ देर बाद घर में अकेला पाकर भारत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह काफी चीखी लेकिन किसी के आस-पास न होने पर वह कुछ नहीं कर सकी।

    पढ़ें: तमंचे के बल पर सात लोगों ने छात्रा से किया दुष्कर्म
    पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को अफेयर से लेकर भी जोड़ रही है।

    खबरें और भी

    पढ़ें: पति संग सो रही महिला जब सुबह उठी तो उतर चुके थे उसके सारे...