Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिथौरागढ़ में बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में लगी आग

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 05 Apr 2017 06:00 AM (IST)

    पिथौरागढ़ में कई वर्षों से बंद पड़ी मैग्नेसाइट की फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। आग लगने का कारण अज्ञात ...और पढ़ें

    पिथौरागढ़ में बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में लगी आग
    पिथौरागढ़ में बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री में लगी आग

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में कई वर्षों से बंद पड़ी मैग्नेसाइट की फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। आग लगने का कारण अज्ञात है। 

    नगर और चण्डाक के मध्य मैग्नेसाइट की फैक्ट्री है। वर्षों पूर्व एक उद्योगपति ने यहां फैक्ट्री खोली थी। लगभग डेढ़ दशक से अधिक समय तक फैक्ट्री चली। इसके बाद वर्ष 1994 के आसपास फैक्ट्री बंद कर दी गई। 

    तब से यह लावारिस हालत में है। आज अचानक फैक्ट्री से लोगों ने धुआं उठता देखा। सूचा पर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को बुला कर आग बुझाई गई। फैक्टरी में वर्तमान में अंदर बहुत अधिक सामान नही है। आग लगने का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। 

    यह भी पढ़ें: जंगल की आग आबादी तक पहुंची, दो मकान जले

    यह भी पढ़ें: वनाग्नि रोकने को करें पुख्ता इंतजाम: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

    यह भी पढ़ें: नेपाल सीमा से लगे जंगलों में लगी आग बुझा दी गई