Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पति संग घर के दरवाजे पर पहुंची महिला पर टूट पड़े बदमाश

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2016 07:05 AM (GMT+05:30)

    महिला अपने पति के साथ जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंची। पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने महिला को दबोच लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पिथौरागढ़, [जेएनएन]: एक महिला अपने पति के साथ बाइक में घर के दरवाजे पर ही पहुंची थी कि उस पर चार बदमाश टूट पड़े। उन्होंने महिला की जमकर पिटाई की। फिर अंधेरे में फरार हो गए।
    मामला पिथौरागढ़ जनपद के मुनाकोट विकासखंड का है। यहां बडालु गांव की महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमा चंद के साथ कुछ अराजक तत्वों ने अकारण मारपीट कर दी। देर शाम हेमा चंद जब अपने पति अनिल चंद के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर पहुंची तो घर के पास 3-4 लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

    पढ़ें: बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख
    पत्नी को पिटता देख जब अनिल बीच-बचाव करने लगा तो उन्होंने अनिल की भी पिटाई कर दी। वारदता को अंजाम देने के बाद वे अंधेरे में फरार हो गए। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
    पढ़ें: मां को पिटते देख पांच साल के बेटे ने किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान...

    पढ़ें-रेस्टोरेंट में बहन को प्रेमी संग देख चढ़ा भाई का पारा, ऐसे सिखाया सबक..