विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में वैगन आर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 27 Aug 2016 07:00 AM (IST)

पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। अभी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: आज सुबह तवाघाट से धारचूला आ रही एक वैगन आर कार दोबाट के पास सड़क से पलटकर खाई में गिर गई। इससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, धारचूला से लगभग 4 किमी दूर टनकपुर-तवाघाट हाईवे में दोबाट के काला भेल के पास सुबह करीब सात बजे एक वैगन आर कार (यूके 05ए 7851) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता काफी देर बाद चला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी।

पढ़ें-रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाया। टीम ने खाई से महिला समेत तीन लोगों के शव बाहर निकाले। कार में सवार मृतकों में पूरन चन्द (24 वर्ष) पुत्र केशव चंद, समीर उर्फ़ गोविन्द थलाल (26 वर्ष) पुत्र हरक सिंह निवासी ग्राम हॉट धारचूला और 25 वर्षीय एक अज्ञात नेपाली महिला शामिल हैं। एसडीआरएफ की टीम ने तीनो शव धारचूला पहुंचा दिये है। वहीं, लोगों को कहना है कि कार में पांच लोग सवार थे। इससे दो लोगों के छिटक कर गहरी खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ें:-ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत