विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाजपुर में सड़क किनारे जामुन तोड़ रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 03:53 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 04:53 PM (IST)

राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़ कर फरार हो गए।

बाजपुर में सड़क किनारे जामुन तोड़ रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत
बाजपुर में सड़क किनारे जामुन तोड़ रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, मौत

बाजपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़ कर फरार हो गए। 

नई बस्ती जीवनपुर निवासी राजपाल का आठ साल का बेटा सचिव गांव के कुछ बच्चों के साथ घर के निकट ही जामुन तोड़ रहा था। इसी बीच जब वह सड़क किनारे जामुन उठा रहा था तो एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। 

हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस के मुताबिक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: बोलेरो वाहन खाई में गिरा, महिला की मौत; दो घायल 

यह भी पढ़ें: चंबा में कार खाई में गिरी, मां-बेटे की मौत; दो घायल

यह भी पढ़ें: पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।