Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पुतला छीनने को लेकर पुलिस की कांग्रेसियों से हुई झड़प

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2016 06:03 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस के पुतला छीनने को लेकर जमकर धक्कामुकी हुई। कांग्रेसियों ने पुतला छीन कर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रुद्रपर, [जेएनएन]: प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस के पुतला छीनने को लेकर जमकर धक्कामुकी हुई। कांग्रेसियों ने पुतला छीन कर फूंक दिया।


    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा चौक में एकत्र हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला चौक के अंदर रख दिया। इसी दौरान चौक पर मौजूद पुलिस ने पुतला उठा लिया।

    पढ़ें: भाजपा के 'परिवर्तन' को कांग्रेस का 'संकल्प' देगा माकूल जवाब!

    पुलिस को पुतला ले जाते देख कर कांग्रेसी एकत्र हो गए। उनकी पुतला छीनने को लेकर पुलिस से झड़प भी हो गईं। कांग्रेस कार्यकर्तायों ने पुलिस से पुतला छीन कर बाद में उसे फूंक दिया। उधर, गावा चौक पर पूर्व अध्यक्ष हिमांशु गाबा व पूर्व मंडी अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

    पढ़ें: बोले किशोर; बस सलामत रहे सरकार, हर सहमति को तैयार

    पढ़ें: मुलायम के उत्तराखंड दौरे पर टिकी सपा की निगाहें