यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मजार से मत्था टेक कर घर लौट रहे अधेड़ की सड़क दुर्घटना में मौत
रात को मजार से मत्था टेक कर घर लौट रहे अधेड़ को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।

काशीपुर, [जेएनएन]: रात को मजार से मत्था टेक कर घर लौट रहे अधेड़ को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
महुआखेड़ा हकिमगंज निवासी अब्दुल वाहिद (55 पुत्र) स्व. अब्दुल करीम मजदूरी का काम करता था। गत रात वह महुआखेड़ा मजार पर मत्था टेकने गया था। वापस लौटते समय बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी।
पढ़ें:-अल्मोड़ा में सड़क किनारे पलटा ट्रक, चालक सहित दो घायल
हादसे में घायल अब्दुल वाहिद को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसका पता लगाया जा रहा है।

