विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्मोड़ा में सड़क किनारे पलटा ट्रक, चालक सहित दो घायल

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 11:36 AM (IST)

सोमेश्वर क्षेत्र के रनमन भौरी गदेरे (बरसाती नाला) के निकट एक ट्रक पलटने से चालक सहित दो व्यक्ति घायाल हो गए। ट्रक के भीतर फंसे इन दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

News Article Hero Image

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: सोमेश्वर क्षेत्र के रनमन भौरी गदेरे (बरसाती नाला) के निकट एक ट्रक पलटने से चालक सहित दो व्यक्ति घायाल हो गए। ट्रक के भीतर फंसे इन दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
सीएसडी कैंटीन का सामान लेकर यह ट्रक देहरादून से बागेश्वर को जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे रनमन भौरी बैंड के पास सामने से वाहन आने पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा।

पढ़ें-चलती गाड़ी से छिटकर गिरा चालक, सवारियों में मची चीख-पुकार; तभी हुआ ऐसा चमत्कार...
हादसे का पता चलते ही क्षेत्रीय लोगों के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के भीतर फंसे चालक और अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला। ट्रक चालक महेंद्र सिह पुत्र मन बहादुर निवासी बडोवाला पटेलनगर देहरादून व अन्य सवार गौरव जोशी पुत्र मोहन चंद्र जोशी निवासी नदी गांव बागेश्वर को उपचार के लिए अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया।

पढ़ें-रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल
जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां पैराफिट वाल क्षतिग्रस्त है। इस पर ग्रामीणों ने ग्रामीणो ने लोक निर्माण विभाग से भोरी रनमन के पास पैराफिट वाल बनाने की मांग की है।

पढ़ें:-ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

पढ़ें-पिथौरागढ़ में वैगन आर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत