विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चलती गाड़ी से छिटकर गिरा चालक, सवारियों में मची चीख-पुकार; तभी हुआ ऐसा चमत्‍कार...

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 07:00 AM (IST)

नकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर चलती गाड़ी से अचानक चालक गायब हो गया। 12 सवारियों से भरा मैक्स वाहन खाई की ओर बढ़ने लगा।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर चलती गाड़ी से अचानक चालक गायब हो गया। 12 सवारियों से भरा मैक्स वाहन खाई की ओर बढ़ने लगा। तभी ऐसा चमत्कार हुआ कि सभी सवारी बाल- बाल बच गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
शुक्रवार की सायं को पिथौरागढ़ से एक मैक्स वाहन 12 सवारियां लेकर धारचूला को जा रहा था। ओगला और अस्कोट के बीच ओग्ला से तीन किमी आगे चालक दिनेश शर्मा ने जैसे ही मोड़ काटा तो उसकी तरफ की खिड़की खुल गई।

पढ़ें-पिथौरागढ़ में वैगन आर कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
अचानक खिड़की खुलने से चालक चलते वाहन से सड़क पर जा गिरा। इस पर वाहन में सवार बच्चों सहित 12 यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई। पल भर में वाहन 10 फीट चौड़ी सड़क छोड़कर किनारे की तरफ निकल गया। इस स्थान पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क किनारे पर मिट्टी का ढेर लगाया हुआ था।

पढ़ें:-ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत
यह वाहन सीधे मिट्टी के ढेर में घुस गया और और खाई के निकट रुक गया। यदि यह वाहन छह ईंच आगे और सरकता तो निश्चित रूप से खाई में जा गिरता। नीचे करीब 100 मीटर गहरी खाई थी और गुरजिया नाला उफान पर था।
पढ़ें-रुद्रपुर में दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो घायल