यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बदमाशों ने महिला सिपाही को भी नहीं बख्शा, लूट ले गए..
बाइक सवार लुटेरों ने महिला पुलिस कर्मी को भी नहीं बख्शा। वे उसके हाथ से पर्स झपटकर ले गए। ...और पढ़ें

खटीमा, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जिले के खटीमा में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का खौफ तक नहीं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरों ने महिला पुलिस कर्मी को भी नहीं बख्शा। वे उसके हाथ से पर्स झपटकर ले गए।
इस शाम को हुई इस घटना के बाद महिला ने किरकिरी के डर से थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई। हालांकि उसने उच्च अधिकारियों की इसकी मौखिक सूचना दी। इस घटना से पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मचा है।
पढ़ें-पानी मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाश, महिला को घायल कर लूट ले जेवर
यह महिला कांस्टेबल कोतवाली में तैनात है। शाम वह अपनी सहेली को छोड़ने डिग्री कॉलेज मार्ग पर गई थी। वापस अपने भाई के साथ पैदल घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार एक लुटेरे ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और भाग निकला।