विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 साल की मामी का 18 साल के भांजे से अवैध संबंध, पति को ऐसे हटाया रास्ते से...

By sunil negiEdited By:
Updated: Sat, 25 Jun 2016 06:00 AM (IST)

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते पति की हत्‍या की गई। पुलिस ने आरोपी पत्‍नी और उसके भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News Article Hero Image

उधमसिंह नगर, [जेएनएन]: जसपुर क्षेत्र में हुई एक हत्या के रहस्य से पर्दा उठा और जो सच सामने आया उसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, एक महिला का अपने भांजे से अवैध संबंध थे, जिसका पता पति को चल गया था। महिला ने उसे कैसे रास्ते से हटाया। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

मामला जसपुर थाना क्षेत्र का है। ग्राम पतरापमुर निवासी मगन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आज मामले का सनसनीखेज खुलासा किया। कोतवाली में सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि मगन सिंह (42 वर्ष) किन्नरों के यहां ढोलक बजाने का कार्य करता था। बीती 17 जून की रात उसकी करंट लगने से मौत हो गई थी। शक होने पर पुलिस ने मगन की पत्नी राजेंद्री देवी (40 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

पढ़ें:- सौतेले पिता की करतूत, एक साल से कर रहा किशोरी से दुष्कर्म, क्लिक करें...
उसने बताया कि उसका भांजा विश्मभर उर्फ सोनू (19 वर्ष) पुत्र चुन्नी सिंह का दो साल से उसके घर में आना-जान था। इस बीच उससे उसके अवैध संबंध बन गए, लेकिन इस बात का पता उसके पति को लग गया। इस बात को लेकर दोनों में लड़ाई-झगड़े होते रहते थे।

पढ़ें:- रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर नौकरानी से किया दुष्कर्म
17 जून को दिन में उसने और सोनू ने तय किया कि मगन को रास्ते हटा देंगे। इसके लिए रात 11 बजे का समय तय हुआ। इससे पहले उसने मगन को शराब पी लायी। फिर उसने फर्राटा फैन के तार को छीलकर मगन के दाहिने हाथ की कलाई पर बांध दिया। रात 11 बजे उसने सोनू को घर में बुलाया। इस बीच तार का दूसरा सिरा प्लग में लगा दिया। करंट लगने से मगन की मौत हो गई। सीओ ने बताया कि सोनू राजेंद्री का दूर का भांजा था। जिससे उसके ड़ेढ़ वर्ष से अवैध संबंध थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त तार बरामद कर लिया है।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म