यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला को सम्मोहित कर युवक उतार ले गए सोने के जेवर
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में दो युवकों ने एक महिला को सम्मोहित कर उसके जेवर उतार लिए। शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

रुद्रपुर, [जेएनएन]: दो बाइक सवार युवकों ने महिला को सम्मोहित कर उसके हाथ व कान के सोने के जेवर उतार लिए। वह उसका पर्स भी ले गए, जिसमें उसका मोबाइल व नकदी भी थी। होश आने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस के अनुसार, मंजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह निवासी मलसा गिरधरपुर गुरुवार सायं अपने पुत्र के साथ उसका स्कूल ड्रेस लेने रुद्रपुर बाजार आई थी। बाजार में उसको बाइक सवार दो युवकों ने रोककर कान व गले के डाक्टर का कैंप लगने के बारे में जानकारी मांगी।
पढ़ें: ससुर ने की तीन बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश
इस दौरान युवकों ने न जाने उस पर क्या किया कि वह होश में नहीं रही। उसके बाद युवकों ने उसके हाथ के सोने कंगन व कान के कुंडल सहित लगभग डेढ़ तोले सोने के जेवर साफ करने के बाद उसका पर्स भी लेकर चले गए।
पढ़ें:-फौजी ने भांजे को अपनी पत्नी के साथ बिस्तर में देखा, कर दी हत्या
उनके जाने के बाद महिला को सोने के जेवर व पर्स गायब होने का एहसास हुआ। मंजीत कौर ने वहां किसी व्यक्ति का फोन लेकर अपने पति को उसके साथ हुई घटना की सूचना दी। जिस पर पति तुरंत ही वहां पर पहुंच गया। उन्होंने युवकों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कही पता नही लगा।