Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तरकाशी में चार घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके, अफरा-तफरी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2016 06:30 AM (IST)

    उत्तरकाशी की धरती फिर से डोली। करीब चार घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। तीन दिन के भीतर उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके महसूस होने से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: उत्तरकाशी में आधी रात के बाद चार घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है। तीन दिन के भीतर तीन बार यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए।
    सोमवार 12 दिसंबर की सुबह भी उत्तरकाशी में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई थी। इसके ठीक एक दिन बाद गत रात 12.44 बजे करीब 5 सेकंड तक भूकंप का पहला झटका आया। यह झटका उत्तरकाशी की गंगा और यमुना घाटी में महसूस किया गया। इस भूकंप का केंद्र देहरादून के पास था। इसकी तीव्रता 3.9 थी।

    पढ़ें-उत्तरकाशी में आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाह
    रात को लोग काफी देर तक घर के बाहर निकले रहे। फिर जब सब कुछ सामान्य लगने लगा तो बुधवार की सुबह 4.11 बजे भूकंप का दूसरा झटका आया। इसका केंद्र उत्तरकाशी जनपद से लगी हुई भारत तिब्बत सीमा के निकट था। इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।
    भूकंप के दो झटके से लोगों में दहशत बनी हुई है। हालांकि कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि तीव्रता कम होने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
    पढ़ें:-उत्तराखंड में रात में आया भूकंप, पिथौरागढ़ में महसूस हुए तेज झटके