विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 04:16 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:00 AM (GMT+05:30)

चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।

News Article Hero Image

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही दो ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए।
चिन्यालीसौड़ ब्लाक के लिए स्वीकृत चमियारी-गमरी-उल्लण मोटर मार्ग पिछले कई सालों नहीं बन पाया है। इस मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। दो ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अन्य ग्रामीण भी भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

पढ़ें-विरोध जारी, सड़क पर ही सो रहे हैं आंदोलनरत अतिथि शिक्षक
सुबह चिन्यालीसौड़ ब्लाक के चमियारी, गमरी, बज्याड़ा, मुडखिल, बनुड, सेमगदर, पिठयानी, कफाडी, भार-चाँदपुर, पंडुड़ी गांव के ग्रामीण उत्तरकाशी कलक्ट्रेट में पहुंचे। जहां रुकम सिंह रावत व हरि सिंह पंवार ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़ें: छात्रावास में बुनियादी जरुरतों के लिए छात्रों ने छेड़ा आंदोलन
ग्रामीणों ने बताया कि उल्लण क्षेत्र में करीब ढाई हजार की आबादी है। इन गांवों को जोड़ने के लिए सड़क पांच साल पहले हो स्वीकृत गई थी। लेकिन, अभी तक लोनिवि ने मोटर मार्ग के निर्माण के लिए निविदा तक जारी नहीं की। ग्रामीणों ने कहा कि करीब नौ किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के न बनने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें: पीआरडी जवानों ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका
चमियारी गमरी उल्लण मोटर मार्ग निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर कई बार ग्रामीणों ने आंदोलन कर दिया है। उसके बाद भी विभाग ने सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
पढ़ें-मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।