Name Personality: नाम का पहला अक्षर 'A' है? ये खासियत बनाती हैं आपको भीड़ से अलग
नाम के पहले अक्षर से आप अपने स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको 'A' अक्षर से शुरू नाम वाले लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें बतान ...और पढ़ें

A नाम वालों का व्यक्तित्व जानें (AI Generated Image)
HighLights
A नाम वाले होते हैं र्जावान और साहसी
कुछ विशेष क्षेत्रों में मिलती है सफलता
कभी-कभी हो जाते हैं जिद्दी और गुस्सैल
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 'A' अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के व्यक्तित्व, करियर और लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इन नाम के लोगों के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी सुझाए गए हैं, जिन्हें करने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। चलिए पढ़ते हैं इस बारे में।
होती है ये खासियत (Qualities Of ‘A’ Named Person)
ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, 'A' अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और साहसी होते हैं। साथ ही यह लोग काफी मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। इन लोगों में जन्म से ही लीडर वाले गुण पाए जाते हैं। साथ ही 'A' अक्षर के नाम वाले लोगों को घुमा-फिराकर बात करने की जगह सीधे तौर पर बात करना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपने काम अपने तौर-तरीके से करना पसंद होता है। इन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है।
कैसी होती है करियर और लव लाइफ
'A' अक्षर नाम वालों के करियर की बात की जाए, तो ये अक्सर प्रशासनिक, सेना या फिर सरकारी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं अगर लव लाइफ की बात करें, तो ये लोग अपना पार्टनर खुद चुनना पसंद करते हैं। ये लोग प्यार में वफादार भी होते हैं और इन्हें फेक लव पसंद नहीं होता। इन्हें सीरियस रिलेशनशिप पसंद होती है और ये चाहते हैं कि इनका पार्टनर इनकी हर बात मानें।

(AI Generated Image)
होती हैं ये कमिया
अगर 'A' अक्षर के नाम वाले लोगों की कमियों के बारे में बात करें, तो यह लोग कभी-कभी जिद्दी और घमंडी हो जाते हैं। इन लोगों को गुस्सा भी जल्दी आता है और यह हमेशा जल्दबाजी में रहते हैं। साथ ही इन लोगों में धैर्य की कमी भी पाई जाती है।
खबरें और भी
- शुभ रंग - लाल या सुनहरा
- शुभ दिन - रविवार व गुरुवार
- उपाय - रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - पुराने जमाने में राजा-महाराजा क्यों पीते थे चांदी के बर्तन में पानी? पढ़ें वैदिक ज्योतिष का रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।