मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है चांदी की अंगूठी, इसे पहनने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारी लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए चांदी की अंगूठी धारण करना शुभ माना जाता है। यह मानसिक तनाव, क्रोध कम करने और निर्णय क्षमता, सेहत ...और पढ़ें

मेष राशि वाले चांदी की अंगूठी पहनकर पाएं चमत्कारी लाभ (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष मंगल ग्रह की राशि है और चांदी चंद्रमा का प्रतिनिधित्व करती है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा और मंगल, दोनों ही ग्रहों को मित्र ग्रह बताया गया है। ऐसे में मेष राशि वाले यदि चांदी की अंगूठी धारण करते हैं, तो उन्हें इससे चमत्कारी फायदे हो सकते हैं। हालांकि, कुंडली में विशेष ज्योतिष गणना के आधार पर ही मेष राशि वालों को चांदी की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है।
फिर भी अगर आपकी राशि मेष है और आप चांदी की अंगूठी पहनना चाहते हैं, तो किन परिस्थितियों में इसे धारण कर सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं।
मानसिक तनाव कम होता है
मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है और चंद्रमा जल तत्व का ग्रह बताया गया है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि किसी बात को लेकर आपको बहुत ज्यादा स्ट्रेस हो रहा है, तो आप चांदी की अंगूठी पहन सकती हैं, इससे आपको हल्कापन लगेगा।
निर्णय क्षमता को मजबूत होती है
मेष राशि वालों को जब ऐसा महसूस हो कि वो किसी मुद्दे पर सही से निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो समझ लेना चाहिए कि आपकी राशि चंद्रमा की महादशा के प्रभाव में है। ऐसे में आपको चांदी की अंगूठी धारण कर लेनी चाहिए। इससे आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होती है।

(Picture Credit- magnific)
कम हो जाता है क्रोध
यदि आपको बहुत छोटी-छोटी बातों में क्रोध आता है और मूड स्विंग्स भी हो रहे हैं, तो यह भी चंद्रमा के कमजोर होने का संकेत है। ऐसे में आप चांदी की अंगूठी पहन सकती हैं। इससे आपको अपने स्वभाव में काफी अंतर नजर आएगा।
खबरें और भी
सेहत रहती है दुरुस्त
मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत दुरुस्त करने के लिए भी चांदी की अंगूठी धारण करनी चाहिए। खासतौर पर अगर आपको पेट संबंधी विकार रहता है, तो चांदी की अंगूठी पहनने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
बढ़ता है फोकस
मेष राशि के जातकों का स्वभाव होता है कि वह बहुत जल्द अपना फोकस खो बैठते हैं। इस स्वभाव के कारण उन्हें सफलता पाने में बहुत कठिनाई होती है। ऐसे में चांदी की अंगूठी पहनने से उनका फोकस बढ़ता हैं।
अत: अगर आपकी भी राशि मेष है, तो आपको भी चांदी की अंगूठी धारण करनी चाएिह। ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर सोमवार का दिन इसके लिए सबसे अच्छा होता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मेष राशि वालों को हमेशा अंगूठे में चांदी की अंगूठी धारण करनी चाहिए। इससे मंगल ग्रह की उग्रता को शांत किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Silver Astrology: आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें कैसे यह चमका सकती है आपका सोया हुआ भाग्य
यह भी पढ़ें- Silver Ring Benefits: अलग-अलग उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से मिलते हैं ये फायदे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।