विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपनी शर्तों पर जीते हैं 'J' नाम वाले लोग, रिश्ते निभाने में रहते हैं 100 कदम आगे

Updated: Sat, 25 Apr 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

चलिए जानते हैं कि नाम ज्योतिष के अनुसार 'J' अक्षर से शुरू होने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है और इनमें क्या खासियत पाई जाती है। ...और पढ़ें

'J' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit- AI Generated)

'J' नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. जिम्मेदार, कर्मठ और दृढ़ निश्चयी होते हैं 'J' नाम वाले लोग

  2. साहसी होने के साथ-साथ होते हैं स्वतंत्र विचारों के धनी

  3. इन लोगों को खुश करना काफी मुश्किल होता है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाम ज्योतिष व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर और ध्वनि के आधार पर उसके व्यक्तित्व और स्वभाव से जुड़ी कई बातें बता सकता है। ऐसे में आप व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसकी खासियत से लेकर कमजोरियों तक के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं कि जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के 'J' (जे) और हिंदी के 'ज' अक्षर से शुरू होता है, उनमें क्या-क्या खासियत पाई जाती है।

होते हैं बहुत ही जिम्मेदार

J अंग्रेजी की वर्णमाला में 10वें स्थान पर आता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र में 'J' अक्षर का संबंध सूर्य से माना गया है। सूर्य देव के प्रभाव से इन लोगों में सक्रियता, सफलता और नेतृत्व करने की क्षमता पाई जाती है। नाम ज्योतिष में 'J' नाम वाले लोग आमतौर पर कर्मठ, जुझारू और दृढ़ निश्चयी माने जाते हैं।

ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग चंचल स्वभाव के होने के साथ-साथ जिम्मेदार और भरोसेमंद भी होते हैं। अपनी इन्हीं खासियतों के चलते ये लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।

J name i

(Picture Credit: Freepik)

'J' नाम वाले लोगों की खास बातें

  • 'J' नाम वाले लोग अगर ये लोग किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो उसे कभी भी बीच में नहीं छोड़ते।
  • ये लोग काफी साहसी, निडर और ऊर्जावान भी होते हैं।
  • ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं और अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं।
  • इन लोगों को बंदिशों में रहना बिल्कुल पसंद नहीं होता।
  • इन जातकों को दिल के साफ और भावुक माना जाता है।
  • अपने रिश्तों में यह लोग पूरी तरह से वफादार और समर्पित रहते हैं।
  • इनका स्वभाव काफी आकर्षक होने के साथ-साथ चंचल भी होता है, जिस कारण लोग इनकी तरफ खींचे चले आते हैं।
  • 'J' नाम वाले लोग अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
J name people ai_
(Picture Credit- AI Generated)

पाइ जाती हैं ये कमियां

नाम ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि 'J' नाम वाले लोगों के पसंद-नापसंद के मामले में बहुत नखरे होते हैं। इन्हें कोई भी चीज जल्दी से पसंद नहीं आती। इसलिए इन्हें खुश करना आसान नहीं होता।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें - जो ठान लिया, वो करके ही मानते हैं 'I' नाम वाले लोग, पढ़िए इनकी 3 खास खूबियां

यह भी पढ़ें - बहुत ही कूल होते हैं 'G' नाम वाले लोग, पूरी शिद्दत से निभाते हैं हर रिश्ता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।