जो ठान लिया, वो करके ही मानते हैं 'I' नाम वाले लोग, पढ़िए इनकी 3 खास खूबियां
ज्योतिष शास्त्र में 'I' अक्षर से शुरू होने वाले लोगों के बारे में बहुत-सी बाते बताई गई हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में। ...और पढ़ें

'I' अक्षर के नाम वाले लोगों का व्यक्तित्व (Picture Credit: Freepik)
HighLights
आदर्शवादी, भावुक और निडर होते हैं 'I' नाम वाले लोग
कला, रचनात्मकता और ज्ञान के प्रति होती है गहरी रुचि
करियर में मेहनती और रिश्तों में वफादार होते हैं ये लोग
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके व्यक्तित्व के बारे में कई राज खोलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के 'I' अक्षर और हिंदी के 'ई' से शुरू होता है, उनमें क्या-क्या खासियत पाई जाती है।
ये बातें इन्हें बनाती हैं सबसे अलग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 'I' नाम वाले लोग अक्सर आदर्शवादी होते हैं। जिज्ञासु होने के साथ-साथ यह लोग बहुत ही भावुक (sensitive) भी होते हैं। ये लोग निडर होकर अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करते हैं। इन्हें धीरे-धीरे काम करना बिल्कुल पसंद नहीं होता, ये लोग अपने काम में तेज गति रखने वाले होते हैं। साथ ही ये लोग कला, रचनात्मकता और ज्ञान के प्रति गहरी से रुचि रखते हैं।
'I' नाम वाले लोगों की खास बातें
- 'I' अक्षर से नाम वाले लोग साहसी माने जाते हैं और किसी भी स्थिति से नहीं डरते।
- ये बुद्धिमान व समझदार होते हैं, और जटिल विषयों को आसानी से समझ लेते हैं।
- ये पढ़ाई और अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा जिम्मेदार होते हैं।
- भावुक होने के कारण यह लोग दूसरों के दुखों से जल्दी दुखी हो जाते हैं।
- 'I' अक्षर से नाम वाले लोग कल्पनाशील (Imaginative) होते हैं।
- ये लोग एक आदर्श और अनुशासित जीवन जीना पसंद करते हैं और समय के बहुत ही पाबंद होते हैं
- ये लोग सुस्त बैठना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते और हमेशा कुछ-न-कुछ काम करते रहना चाहते हैं।
मेहनत से पाते हैं करियर में सफलता
'I' अक्षर से नाम वाले लोग किसी भी विषय की ऊपरी समझ के बजाय उसे गहराई में जानना पसंद करते हैं। ये अपने करियर को लेकर बहुत गंभीर होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ये लोग कला, लेखन या फिर संगीत से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
कैसी होती है लव लाइफ
ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि 'I' नाम वाले लोग रिश्तों में वफादार होते हैं और पार्टनर की हर छोटी-बड़ी जरुरत का खास ख्याल रखते हैं। अपने साथी को कभी भी किसी तरह की कमी महसूस नहीं होने देते और साथ ही अपने प्रियजनों का भी बहुत ध्यान रखते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि 'I' नाम वाले लोगों की लव लाइफ बहुत अच्छी गुजरती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - प्राचीन परंपरा या मॉडर्न ट्रेंड? लड़कों के कान छिदवाने पर क्या कहते हैं हमारे पूर्वज और शास्त्र
यह भी पढ़ें - छोटी सी बात को 'राई का पहाड़' बना देती हैं ये 4 राशियां, क्या आप भी हैं इसमें शामिल?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।