मई में जन्मे लोग होते हैं बेहद खास और जुनूनी, इनके स्वभाव और करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें पढ़ें
क्या आपका जन्म मई में हुआ है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई में जन्मे लोग बहुत आकर्षक, जिद्दी और लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं। जानिए इनकी खूबियां। ...और पढ़ें

मई में जन्मे लोगों का कैसा होता है स्वभाव? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जन्म के महीने से उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ आसानी से जाना जा सकता है। मई का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में जिन लोगों का जन्म इस महीने में हुआ है, वे अपने बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आइए जानते हैं मई में पैदा हुए लोगों की कुछ बेहद दिलचस्प और खास बातें।
1. मैग्नेटिक और आकर्षक व्यक्तित्व
ज्योतिष कहता है मई में जन्मे लोग पैदाइशी आकर्षक (Magnetic Personality) होते हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है और ये हमेशा बन-ठन कर यानी टिप-टॉप रहना पसंद करते हैं। इनके बात करने का तरीका इतना प्रभावशाली होता है कि कोई भी पहली मुलाकात में ही इनकी तरफ खिंचा चला आता है।
2. सपनों को पूरा करने का जुनून
इन लोगों की सबसे बड़ी ताकत इनका जुनून और थोड़ी सी जिद्द होती है। अगर ये लोग एक बार किसी काम को करने की ठान लें, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते। अपनी इसी जिद्द और मेहनत के दम पर ये असंभव लगने वाले काम को भी संभव कर दिखाते हैं।
3. दिल के साफ और जुबान के पक्के
मई में जन्मे लोग दिल के बेहद साफ होते हैं। जो बात इनके मन में होती है, वही जुबान पर भी होती है। ये घुमा-फिरा कर बात करना पसंद नहीं करते। इसके साथ ही, ये दोस्ती निभाने में सबसे आगे रहते हैं और अपने वादे के पक्के होते हैं।
खबरें और भी
4. जल्दी आता है गुस्सा
इनकी एक कमजोरी यह होती है कि इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इनका गुस्सा पानी के बुलबुले की तरह होता है। ये जितनी जल्दी नाराज होते हैं, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं और पुरानी बातों को भूल जाते हैं।
5. लग्जरी लाइफ के होते हैं शौकीन
इन लोगों को राजसी और लग्जरी लाइफस्टाइल बहुत पसंद होती है। महंगी गाड़ियां, अच्छे कपड़े और सुख-सुविधाएं इन्हें हमेशा अपनी ओर खींचती हैं। इन चीजों को हासिल करने के लिए ये दिन-रात कड़ी मेहनत भी करते हैं।
करियर और धन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई में जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड, बिजनेस और मैनेजमेंट में बहुत तरक्की करते हैं। इनमें लीडरशिप के शानदार गुण होते हैं। पैसों के मामले में इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है, लेकिन अपने खर्चीले स्वभाव के कारण कभी-कभी इन्हें आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ जाता है।
यह भी पढ़ें- Numerology: गजब का इंटेलिजेंस लेकर पैदा होते हैं इस मूलांक पर जन्में लोग, लिस्ट में कहीं आप तो नहीं
यह भी पढ़ें- इस तारीख पर जन्में लोगों को मिलती है हनुमान जी की कृपा, इन कामों से प्रसन्न होते हैं बजरंगबली
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।