विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपकी चंद्र राशि भी मेष है, बाहर से निडर दिखने वाले ये लोग आखिर किस चीज से डरते हैं?

Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:13 PM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक स्वभाव से बेहद साहसी, आत्मविश्वासी और ऊर्जावान होते हैं, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। ...और पढ़ें

मेष राशि वालों की खूबियां (AI-Generated Image)

मेष राशि वालों की खूबियां (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि की अपनी कुछ खास विशेषताएं, ताकत और कमजोरियां होती हैं। जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में चंद्रमा मेष राशि में बैठा होता है, तो उसकी जन्म राशि मेष मानी जाती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं, जो नवग्रहों में साहस, शक्ति और ऊर्जा के कारक माने जाते हैं।

ज्योतिष में मंगल और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव होता है, यही वजह है कि मेष राशि के जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली और ऊर्जावान नजर आता है।

साहसी स्वभाव और ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व

मेष राशि के लोग स्वभाव से बेहद साहसी, आत्मविश्वास से भरे और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो, तो ये बिना सोचे सबसे पहले आगे आते हैं। मंगल के प्रभाव के कारण इनके अंदर गजब की फुर्ती होती है। आलस से इनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता और इन्हें एक जगह खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं आता। अगर इस राशि के लोगों को जीवन में सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो ये किसी भी क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं।

मेष राशि वालों की सबसे बड़ी ताकत

मेष राशि वालों की सबसे बड़ी ताकत इनका अटूट आत्मविश्वास और निर्भीक रवैया माना गया है। चाहे करियर की बात हो या पर्सनल लाइफ की बात हो, ये लोग मुश्किलों से घबराने के बजाय उनका डटकर सामना करना पसंद करते हैं। अपनी इसी खूबी के बल पर ये शत्रुओं और विरोधियों पर हमेशा हावी रहते हैं। शारीरिक रूप से ये अक्सर दुबले-पतले लेकिन फुर्तीले होते हैं। इन्हें बेवजह की लोकप्रियता या दिखावे की भूख नहीं होती। ये खुद भी खुश रहना पसंद करते हैं और अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखते हैं।

जानिए किस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर?

बाहर से भले ही मेष राशि के लोग बहुत निडर और मजबूत दिखाई दें, लेकिन इनके अंदर भी एक अनजाना डर छिपा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों को पानी से सबसे ज्यादा डर लगता है। ये बात सुनकर आप हैरान होंगे लेकिन इसी कारण इन्हें नदी, तालाब, स्विमिंग पूल या गहरे जल स्रोतों के पास जाते समय सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है चांदी की अंगूठी, इसे पहनने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारी लाभ

यह भी पढ़ें- साढ़ेसाती से परेशान हैं मेष राशि के जातक? यह खास रत्न पहनने से शनि के बुरे प्रभाव से मिलेगी राहत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।