इन राशियों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा Introvert, सबके बीच रहकर भी जीते हैं संन्यासियों जैसा जीवन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 3 ऐसी राशियां हैं जिनके लोग अंतर्मुखी यानी बेहद इन्ट्रोवर्ट माने जाते हैं। जानिए क्यों ये राशियां एकांत और वैराग्य की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।

एकांत प्रिय होती हैं ये राशियां (AI-generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का अपना अलग स्वभाव और व्यक्तित्व माना गया है। कुछ राशियों के लोग बहुत मिलनसार होते हैं, तो कुछ बेहद शांत स्वभाव के। इन्हें एकांत में रहना बेहद पसंद होता है। ज्योतिष में ऐसी 3 तीन राशियां हैं, जिनके जातक लोगों के बीच रहकर भी कटे-कटे रहते हैं।
माना जाता है कि इन लोगों में संन्यासियों जैसा जीवन जीने वाले गुण होते हैं। इसलिए ही इन्हें बेहद इन्ट्रोवर्ट यानी ज्यादा घुलने-मिलने न वाला माना जाता है। इसके साथ ही, इन लोगों का झुकाव ज्यादातर अध्यात्म, ज्ञान और आत्मचिंतन की ओर ज्यादा रहता है। चलिए जानते हैं आखिर वो 3 राशियां कौन सी हैं जिनका नेचर ऐसा होता है।
धनु राशि (Sagittarius)
अगर हम बात करें धनु राशि (Sagittarius) की तो इस राशि के जातक जन्मजात वैरागी माने जाते हैं। इन पर गुरु ग्रह का प्रभाव पूरी तरह से होता है, जिसकी वजह से इनका मन ज्ञान, धर्म और आध्यात्मिक चीजों में ज्यादा लीन रहता है। यही नहीं, इस राशि के लोग बाहर से सामान्य मतलब सुलझे हुए और मिलनसार दिखाई देते हैं, लेकिन अंदर से इन लोगों को एकांत में रहना बहुत पसंद होता है। आसान भाषा में कहें तो ये लोग एकांत में सुकून की तलाश करते हैं।
छोटी उम्र से ही इन लोगों का झुकाव योग, ध्यान, धार्मिक पुस्तकों और जीवन के गहरे रहस्यों को समझने की ओर होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ इस राशि के लोग धीरे-धीरे अपना एक सीमित दायरा बना लेते हैं और उसी में रहना पसंद करने लगते हैं। कई बार सांसारिक मोह-माया से दूरी बनाकर आध्यात्मिक (Spirituality) जीवन की ओर भी बढ़ जाते हैं।

(AI-Generated Image)
कुंभ राशि (Aquarius)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि (Aquarius) के लोग दार्शनिक सोच और आध्यात्मिक स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग दिखावे से दूर रहना पसंद करते हैं और जीवन में हमेशा कुछ नया सीखने और करने की कोशिश में रहते हैं।
ये लोग समाज में रहकर भी अपनी अलग दुनिया में बसा लेते हैं। इनके अंदर समय-समय पर वैराग्य की भावना जागती रहती है। ये लोग रिश्तों से ज्यादा अपने विचारों को महत्व देना पसंद करते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि (Scorpio) ज्योतिष में सबसे रहस्यमयी स्वभाव की राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक किसी के भी सामने अपनी भावनाओं के आसानी से व्यक्त करने में असर्म्थ होते हैं। या यूं कह लें ये लोग अपनी बातें किसी से न कह पाने की वजह से ही इंन्ट्रोवर्ट कहलाते हैं। इन्हें अक्सर शांत रहना पसंद होता है और अपने मन की बातें खुद तक सीमित रखना पसंद होता है। कोई चाहकर भी इनके मन की बातें नहीं निकलवा सकते क्योंकि इनका नेचर ही रिजर्व रहने वाला होता है।
वृश्चिक राशि के लोगों को अकेलापन खाता नहीं बल्कि अकेले रहकर ये लोग गहराई से चीजों को समझना पसंद करते हैं। इन्हें भीड़-भाड़ में घबराहट महसूस होती है और शांति और एकांत अच्छा लगता है। इसलिए ही कई बार ये लोग भीड़ वालीं जगहों से बचते हैं और दूरी बनाकर अपने ही भीतर की दुनिया में डूबे रहते हैं।
यह भी पढ़ें- इन राशियों के लोगों की नाक पर रहता है गुस्सा, छोटी सी बात पर शुरू कर देते हैं महाभारत!
यह भी पढ़ें- सुख-दुख में निभाते हैं उम्र भर का साथ, ज्योतिष में इन राशियों को माना गया है मेड फॉर ईच अदर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
