विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन में इन 5 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, करियर में तरक्की और धन लाभ के बनेंगे योग

Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:00 AM (IST)

सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा से मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों को करियर में उन्नति, व्यापार में सफ ...और पढ़ें

सावन में महादेव की कृपा से इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, (Picture Credit: AI Generated)

सावन में महादेव की कृपा से इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, मकर राशि को विशेष लाभ।

  2. करियर में उन्नति, व्यापार में सफलता और धन लाभ के योग।

  3. शिवलिंग पर अक्षत और बेलपत्र चढ़ाने से मिलेगा आशीर्वाद।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस दौरान रुद्राभिषेक करना और शिवलिंग पर उनकी पसंद की चीजें चढ़ाने का विधान है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में ग्रहों की चाल और शुभ योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इस साल कुछ राशियों के लिए यह महीना विशेष फलदायी होने वाला है।

महादेव की कृपा से इन राशि के लोगों को करियर में उन्नति, नौकरी और व्यापार में सफलता के साथ धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी श्री चंद्रेश शर्मा से जानें उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।

मेष राशि

इस साल सावन के महीने में आपके करियर में लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य गति पकड़ेगा। वर्कप्लेस में सीनियर्स का साथ मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।

इस दौरान आपको प्रगति के नए द्वार खुलते दिखेंगे। इसका लाभ आपको नौकरी में प्रमोशन के साथ किसी नए अवसर के रूप में दिखेगा। अगर आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो इस दौरान नई नौकरी भी मिल सकती है।

मिथुन राशि

सावन के महीने में मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। आपकी बातचीत के तरीके और काम में कुशलता से आर्थिक लाभ मिल सकता है और आपके नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

इस महीने आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है और काफी दिनों से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

सिंह राशि

सावन के महीने में अगर सिंह राशि के लोग नौकरी में बदलाव या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए शुभ समय है। इस दौरान आपके लिए धन के योग बनेंगे और आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

खबरें और भी

वृश्चिक राशि

सावन के महीने में वृश्चिक राशि के लोगों के लिए साहस और लगन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को वर्कप्लेस में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन इस दौरान वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। इस दौरान आपके लिए धन लाभ के योग बनेंगे।

सावन में करें ये उपाय

अगर आप सावन के महीने में शिवलिंग पर अक्षत और बेलपत्र अर्पित करेंगे तो सभी राशियों के जातकों को इसका लाभ मिलेगा और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा।

अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो आपके लिए भी सावन का यह समय उत्तम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सावन में राशि अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की आराधना, पूजा का मिलेगा पूर्ण फल और बनी रहेगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- सावन में घर पर रुद्राभिषेक करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।