सावन में राशि अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की आराधना, पूजा का मिलेगा पूर्ण फल और बनी रहेगी सुख-समृद्धि
सावन के शुभ महीने में अगर आप अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग को कुछ चीजें चढ़ाएंगे और भक्ति भाव से पूजा करेंगे तो आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे। आइए ...और पढ़ें

सावन में अपनी राशि के अनुसार करें शिव पूजा पाएं सुख समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का पवित्र महीना ग्रहों की अनुकूलता और आत्म-शुद्धि का अच्छा अवसर माना जाता है। यह समय शिव जी की आराधना करने का होता है और मान्यता है कि इस दौरान की गई भक्ति से भोलेनाथ प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
इस दौरान भक्त अलग-अलग उपायों से महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वहीं ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव का पूजन करें तो इसके पूरे प्रभाव आपके जीवन में भी दिखाई दे सकते हैं।
यही नहीं अगर आप अपनी राशि के अनुसार ही शिव जी को कुछ चीजें अर्पित करते हैं तो यह भी अत्यंत फलदायी हो सकता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से हर राशि का स्वामी ग्रह एक निश्चित तत्व और ऊर्जा से जुड़ा होता है, जिसे शिव पूजा के माध्यम से संतुलित किया जा सकता है। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिष श्री चंद्रेश शर्मा से जानें शिव जी को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय।
मेष और वृश्चिक राशि
अगर आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो आप सावन में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें गुड़ या लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप 11 बार करें। इस मंत्र का जाप करने से क्रोध और दुर्घटनाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है और इस आसान उपाय से भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है।
खबरें और भी
वृषभ व तुला राशि
अगर वृषभ और तुला राशि के लोग सावन में भगवान शिव को कच्चा दूध, दही और मिश्री जल में मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे तो उन्हें जीवन की सभी बाधाओं से बाहर निकलने में आसानी होगी। इस आसान उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और संबंधों में मधुरता आएगी। यही नहीं ये भगवान शिव का आशीर्वाद पाने का सबसे आसान तरीका भी है।
मिथुन व कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के लोग यदि सावन में शिवलिंग पर हरी दूर्वा, बेलपत्र और मूंग अर्पित करें तो उन्हें कई समस्याओं से बाहर आने में मदद मिलेगी। यह उपाय आपकी बुद्धि, व्यापार और संचार में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। इसे शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए एक सबसे आसान तरीका भी माना जाता है।
कर्क राशि
अगर आपकी राशि कर्क है तो आप कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और 'ॐ सोमेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग सावन में शिव जी का पूजन करने के लिए यदि जल में लाल पुष्प, गुड़ या केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करेंगे तो यह उपाय जीवन में खुशहाली ला सकता है और शिव जी । इस उपाय को व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ाने का सबसे आसान तरीका माना जाता है।
धनु व मीन राशि
धनु और मीन राशि के लोग सावन में शिव जी की आराधना करने के लिए जल में हल्दी या पीले फूल मिलाकर अभिषेक करें। यह उपाय ज्ञान, भाग्य और आध्यात्मिक उन्नति के द्वार खोलता है।
मकर व कुंभ राशि
अगर आपकी राशि मकर और कुंभ है तो आप जल में काले तिल या शमी के पत्ते मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह उपाय शनि के कष्टों और मानसिक तनाव को शांत करता है और भगवान शिव का आशीर्वाद पाने का एक आसान तरीका माना जाता है।
अगर आप भी सावन में अपनी राशि अनुसार शिव जी का पूजन करेंगे तो आपको सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में समृद्धि के द्वार खुलेंगे।
यह भी पढ़ें- सावन 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? तुरंत नोट कर लें सही डेट और पूजा का मुहूर्त
यह भी पढ़ें- सावन 2026: शिव पूजा में किस तेल का दीपक जलाना होता है शुभ? स्कंद पुराण में बताए गए हैं जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।