विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी के बीच खत्म हो रहा है प्यार? तुला राशि वाले पहन लें ये रत्न, लव लाइफ होगी खुशहाल

Updated: Tue, 07 Jul 2026 05:45 PM (IST)

तुला राशि के जातक अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने और वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाने के लिए हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। ...और पढ़ें

तुला राशि वाले कौन सा रत्न पहनें? (Picture Credit- AI Generated)

तुला राशि वाले कौन सा रत्न पहनें? (Picture Credit- AI Generated) 

HighLights

  1. तुला राशि के लिए हीरा रत्न शुक्र को मजबूत करता है

  2. यह रत्न वैवाहिक जीवन में खुशहाली और सुख लाता है

  3. शुक्रवार को चांदी में अनामिका उंगली में धारण करें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रत्न शास्त्र में राशि अनुसार के रत्न को धारण करने पर अधिक जोर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि राशि अनुसार रत्न को पहनने से व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और सभी तरह के सुख मिलते हैं। अगर तुला राशि के जातक कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो रत्न शास्त्र में बताए एक रत्न को जरूर धारण करें। चलिए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए कौन सा रत्न शुभ माना जाता है।

तुला वालों के लिए कौन सा रत्न है शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इसलिए इस राशि के जातकों पर शुक्र देव का प्रभाव अधिक रहता है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, तो व्यक्ति को जीवन में कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आगमन नहीं होता है। इसलिए कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए हीरा रत्न शुभ माना जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, हीरा रत्न को धारण करने से जीवन से परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

शुक्र का मुख्य रत्न है हीरा

तुला राशि के जातको के लिए हीरा रत्न को बेहद शुभ माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है। रिश्ते में मजबूती आती है। इसके अलावा व्यक्ति को जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में चल रही खटास दूर होती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हीरा रत्न को पहनने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।
  • इस रत्न को चांदी या प्लैटिनम धातु में पहनना चाहिए।
  • शुक्र देव के इस रत्न को अनामिका या तर्जनी उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है।

हीरा पहनने के नियम

  • शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद हीरा रत्न को कच्चा दूध और गंगाजल में कुछ समय के लिए डालकर रख दें। इसके बाद रत्न को जल से साफ करें।
  • इसके बाद शुक्र देव का ध्यान करते हुए मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नम:" मंत्र का जप करें और रत्न धारण करें।
  • हीरा रत्न को धारण करने के बाद तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • किसी से वाद-विवाद न भूलकर भी न करें।

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि वाले इस शुभ रत्न को करें धारण, गुस्सा और जिद हो सकती है कम

खबरें और भी

यह भी पढ़ें- साढ़ेसाती से परेशान हैं मेष राशि के जातक? यह खास रत्न पहनने से शनि के बुरे प्रभाव से मिलेगी राहत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।