Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Diamond Ring Rules: तकदीर बदल देता है हीरा, यहां पढ़ें जीवन में खुशहाली के लिए कब और कैसे करें धारण

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 10:43 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हीरा रत्न को वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि शुक्र देव इन राशियों के स्वामी है, लेकिन क्य ...और पढ़ें

    Diamond Rules: कब पहने हीरा रत्न? (Image Source: AI-Generated)

    Diamond Rules: कब पहने हीरा रत्न? (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व बताया गया है। हीरा रत्न को अधिक आकर्षक और प्रभावशाली माना गया है। यह शुक्र का रत्न माना जाता है। शुक्र प्रेम, सुख, सुंदरता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि सही विधि से हीरा रत्न को पहनने से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा रहता है, लेकिन इसे कोई गलत तरीके से कोई पहनता है, तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं हीरा रत्न (Diamond Phnne Ke Niyam) पहनने के नियम और लाभ के बारे में।

    Diamond (1)

    (Image Source: AI-Generated)

    • शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी है। इसी वजह से इन 2 राशि के जातकों को हीरा पहनना अत्यंत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि हीरा पहनने से जातक की किस्मत चमक सकती है। इसके लिए आप किसी ज्योतिष की भी सलाह ले सकते हैं।

    किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए?

    • मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को हीरा पहनने से बचाना चाहिए।

    हीरा पहनने के लाभ (Benefits of Wearing Diamond)

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हीरा पहनने से व्यक्ति आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में सभी सुख मिलते हैं।
    • इसके अलावा वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। रिश्ते में मधुरता आती है।
    • व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है।
    • आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    हीरा धारण करने की विधि (Rules for Wearing)

    • हीरा को सोने और प्लैटिनम की अंगूठी में जड़वाकर पहन सकते हैं।
    • पुरुष दाएं हाथ और महिलाएं बाएं या दाएं हाथ की मध्यमा की अंगुली में पहन सकती हैं।
    • हीरा पहनने के लिए शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है।
    • हीरा पहनने के लिए शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद हीरा रत्न को जल,गंगाजल और दूध से शुद्ध करें। इसके बाद इसे धारण करें। इस दौरान "ॐ शुं शुक्राय नमः" का 108 बार जप करें।

    यह भी पढ़ें- मोती पहनने से मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे, लेकिन ये लोग बनाएं दूरी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।