पति को बना देती हैं दीवाना, क्यों हर मामले में स्पेशल मानी जाती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां
अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनपर जन्मी लड़कियों के पति उन्हें सिरआंखों पर बिठाकर रखते हैं। जानिए वो कौन-कौन सी तारीखें हैं और स्वभाव से ये कैसी होती हैं।

इस मूलांक की लड़कियों के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष? (Image Source: AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसे एक ऐसा जीवनसाथी मिले जो न सिर्फ खूबसूरत हो, बल्कि दिल से भी प्यार करे। अंकशास्त्र (Numerology) की मानें तो एक खास नंबर (मूलांक) वाली लड़कियों में वो खूबियां होती हैं, जो उन्हें अपने पति के लिए किसी रानी से कम नहीं बनातीं।
कैसी होती हैं मूलांक 6 वाली लड़कियां?
जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। ज्योतिष और अंकशास्त्र के अनुसार, इस नंबर पर सीधे तौर पर 'शुक्र' (Venus) ग्रह का प्रभाव होता है। शुक्र को प्यार, खूबसूरती, कला और लग्जरी का स्वामी माना जाता है।
इन लड़कियों की खूबियां क्या है?
गजब का ड्रेसिंग सेंस: इन लड़कियों को सजना-संवरना और खुद को बेहतरीन तरीके से पेश करना बहुत अच्छे से आता है। इनका फैशन सेंस और बात करने का मीठा अंदाज पति को हमेशा दीवाना बनाए रखता है।
साक्षात लक्ष्मी का रूप: अंकशास्त्र में इन्हें पति के लिए बहुत लकी माना गया है। कहते हैं कि शादी के बाद ये जिस भी घर में जाती हैं, वहां सुख-समृद्धि आ जाती है। पति के बिजनेस या जॉब में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं।
परफेक्ट पार्टनर: ये प्यार के मामले में बेहद ईमानदार और भावुक होती हैं। पति की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखना और उन्हें एक कंफर्ट जोन देना इनकी सबसे बड़ी खूबी है।
मुश्किल वक्त की साथी: ये सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि दिमागी तौर पर बहुत सुलझी हुई होती हैं। आर्थिक तंगी या बुरे वक्त में ये घबराने के बजाय पति के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।
घर को बना देती हैं जन्नत: कलात्मक चीजों से लगाव होने के कारण ये अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजाती हैं। दिनभर की थकान के बाद जब पति घर आता है, तो वहां की पॉजिटिव एनर्जी सारा तनाव दूर कर देती है।
किनके साथ बनती है इनकी परफेक्ट जोड़ी?
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वाली लड़कियों की सबसे बेहतरीन जोड़ी मूलांक 2, 3, 6 और 9 वाले लड़कों के साथ बनती है। इन मूलांक वालों के साथ इनका रिश्ता आपसी समझ, रोमांस और खुशियों से भरा रहता है। कुल मिलाकर कहें, तो अगर आपकी पत्नी का जन्म भी इन तारीखों में हुआ है, तो आप सच में बेहद खुशनसीब हैं।
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: इन लोगों की रग-रग में बसा होता है दिखावा, क्या लिस्ट में आपका नंबर भी है?
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: मूड स्विंग्स की क्वीन होती हैं इन 4 मूलांक की लड़कियां, ड्रामे में भी हैं सबसे आगे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
