विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक की लड़कियां घर में लाती हैं खुशियों की बहार, इनके जन्म से ही चमक जाता है परिवार का भाग्य

Updated: Mon, 20 Apr 2026 05:01 PM (IST)

अंकशास्त्र के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाली लड़कियां परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। आइए उन लकी मूलांक के बारे में जानते हैं। ...और पढ़ें

Lucky Numerology for Girls: इन मूलांक की लड़कियां होती हैं भाग्यशाली।

Lucky Numerology for Girls: इन मूलांक की लड़कियां होती हैं भाग्यशाली।

HighLights

  1. मूलांक 3 और 6 की लड़कियों को साक्षात लक्ष्मी माना गया है

  2. इनके जन्म के साथ ही पिता के भाग्य में उन्नति होती है

  3. ये समाज में अलग पहचान बनाती हैं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर कहा जाता है कि बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं, लेकिन अंकशास्त्र के नजरिए से देखें तो कुछ विशेष तारीखों में जन्मी लड़कियां लेडी लक के साथ पैदा होती हैं। इनके कदम जिस घर में पड़ते हैं, वहां दरिद्रता कोसों दूर भाग जाती है और सुख-समृद्धि का वास होने लगता है। आइए जानते हैं किन मूलांक की लड़कियां परिवार के लिए सबसे ज्यादा लकी मानी जाती हैं?

lucky mulank girl 2

मूलांक 1

जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस अंक का स्वामी सूर्य है। मूलांक 1 वाली लड़कियां बेहद स्वाभिमानी और ऊर्जावान होती हैं। इनके जन्म के बाद अक्सर इनके पिता को करियर में बड़ी सफलता मिलती है। ये लड़कियां न केवल खुद सफल होती हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार के मान-सम्मान को समाज में बढ़ाती हैं।

मूलांक 3

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता है, जिसके स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु की कृपा होने की वजह से ये लड़कियां धार्मिक, बुद्धिमान और दूरदर्शी होती हैं। इनके घर में होने से सात्विक ऊर्जा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि मूलांक 3 वाली लड़कियां शादी करके जिस भी घर में जाती हैं, वहां कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती। इनका स्वभाव सबको साथ लेकर चलने का होता है, जिससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

मूलांक 6

अगर किसी लड़की का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 होगा। इस अंक का स्वामी शुक्र है, जो ऐश्वर्य और वैभव के कारक ग्रह हैं। मूलांक 6 की लड़कियां साक्षात लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। ये अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करती हैं और इनके साथ रहने वाले लोगों की किस्मत भी चमकने लगती है। ये लड़कियां बहुत क्रिएटिव होती हैं और घर को बनाकर रखती हैं।

खबरें और भी

यह भी पढ़ें: शॉर्ट टेम्पर्ड होती हैं ये राशियां: पल भर में खो देती हैं आपा, फिर बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता

यह भी पढ़ें: शुक्र का राशि परिवर्तन: इन जातकों की जेब और सेहत पर पड़ेगा असर, जानें बचने के उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।